फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   driving licence will be compulsory for marriage.

शादी करनी है तो ड्राइविंग लाइसेंस दिखाओ!

Wed, 10 Sep 2014 08:58 AM IST
Updated Wed, 10 Sep 2014 08:58 AM IST
विज्ञापन
driving licence will be compulsory for marriage.

सऊदी अरब में फिलहाल इस प्रस्ताव पर विचार ही किया जा रहा है लेकिन इरादा तलाक के मामलों को कम करने का है।

विज्ञापन


सऊदी अरब में शादी करने के ख्वाहिशमंद लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत पड़ सकती है। कहा जा रहा है कि ये कदम तलाक के बढ़ते हुए मामलों को कम करने की कोशिशों के मद्देनज़र उठाया जा रहा है।

अरब न्यूज़ की खबर के मुताबिक सऊदी अरब का न्याय मंत्रालय निकाहनामे को आखिरी रूप देने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस रखने की शर्त रखने की संभावनाओं का अध्ययन कर रहा है।
विज्ञापन


अखबार के मुताबिक शादी के लिए जोड़ों को निकाह से पहले अनिवार्य 'वैवाहिक प्रशिक्षण' के लिए भी कहा जा सकता है।

फ़ैमिली कंसल्टेंट अब्दुल सलाम अल-सक़बाई कहते हैं कि तलाक के बढ़ते मामलों पर रोकथाम के इरादे से इस प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है।

तलाक की वजह

driving licence will be compulsory for marriage.

एक शादी के जोड़ों को स्वास्थ्य और फिटनेस के लिए क्लिक सरकारी मेडिकल जांच के लिए भी कहा गया था लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ।

सक़बाई बताते हैं कि मेडिकल टेस्ट के नतीजों और तलाक के मामलों के बीच कोई सीधा रिश्ता नहीं दिखा।

सऊदी अरब के अधिकारियों का कहना है कि हाल के सालों में देश में तलाक के मामले बढ़े हैं और सरकार मुल्क पर पड़ने वाले इसके असर को लेकर चिंतित है।

सऊदी मीडिया में सरकारी आंकड़ों के हवाले से ये बताया गया है कि ज्यादातर मामलों में तलाक की वजह शादी के बाद पति का पत्नी को काम करने की इजाजत न देना है या फिर बीवी के वेतन पर शौहर के हक को लेकर पैदा हुए झगड़े होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed