फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   DonaldTrump says US will stop military exercises on Korean peninsula, after summit with Kim Jong Un

किम से मिलने के बाद पिघले ट्रंप, बोले- युद्ध तो कोई भी कर सकता है शांति लाना बहादुरों का काम

Tue, 12 Jun 2018 02:40 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 12 Jun 2018 02:40 PM IST
विज्ञापन
DonaldTrump says US will stop military exercises on Korean peninsula, after summit with Kim Jong Un

उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ऐतिहासिक मुलाकात का आखिरी दौर चल रहा है। दुनिया के दो कट्टर दुश्मनों की मुलाकात पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी थीं। इस बैठक का मकसद दोनों देशों के संबंधों को सामान्य बनाना तो था ही लेकिन उससे बड़ा उद्देश्य था कोरिया प्रायद्वीप से परमाणु का पूरी तरह से सफाया करवाना। ट्रंप और किम की यह मुलाकात कई मामलों में सफल मानी जा रही है। 

विज्ञापन


किम जोंग उन मुलाकात के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मीडिया के सामने आए और अपने एकल बयान में कहा कि इतिहास का नया अध्याय शुरू हो चुका है। हमने इस बैठक के दौरान परमाणु के निरस्त्रीकरण पर भी समझौता किया है। उन्होंने आगे कहा कि किम के लिए यह बड़ा मौका है। ट्रंप ने अपनी मुलाकात को ऐतिहासिक बताया और कहा कि बातचीत उम्मीद से कहीं अच्छी रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमदोनों के बीच बेहतर रिश्ते बनने के दरवाजे खुले हैं और हम मिलकर उत्तर कोरिया की बड़ी समस्याओं का भी निवारण करेंगे। हम साथ मिलकर काम करेंगे और उत्तर कोरिया का भी ध्यान रखेंगे। उन्होंने कहा कि कुछ देर में किन किन मामलों पर दोनों देशों ने समझौते किए इसका ऐलान हो जाएगा लेकिन उससे पहले मैं यह कहना चाहता हूं कि युद्ध तो कोई भी कर सकता है लेकिन शांति लाना सिर्फ बहादुरों का काम है और किम ने यह साबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं ट्रंप ने कहा कि इस मुलाकात के बाद कोरिया के अमेरिका द्वारा चलाए जा रहे  पेनिनसुला में सैन्य अभ्यास को भी समाप्त कर दिया जाएगा। ट्रंप और किम के बीच यह मुलाकात सिंगापुर के लोकप्रिय पर्यटन स्थल सेंटोसा के एक होटल में हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed