{"_id":"5ba4c4a3867a557ff306d6ec","slug":"donald-trump-will-discuss-protection-of-american-sovereignty-in-united-states-general-assembly","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में ट्रंप अमेरिकी संप्रभुता की रक्षा पर करेंगे चर्चा","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में ट्रंप अमेरिकी संप्रभुता की रक्षा पर करेंगे चर्चा
भाषा, संयुक्त राष्ट्र
Updated Sun, 23 Sep 2018 05:22 AM IST
विज्ञापन
Donald Trump
संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत निक्की हेली ने बताया कि अगले सप्ताह होने वाली संयुक्त राष्ट्र की महासभा में विश्व नेताओं की बैठक में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी संप्रभुता की रक्षा और समान मूल्यों को साझा करने वाले देशों के साथ संबंध गहरा करने और जनसंहारक हथियार के प्रसार पर रोक लगाने पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप 24-27 सितंबर तक चलने वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के कई कार्यक्रमों और द्विपक्षीय बैठक में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
ट्ंरप संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस, महासभा की अध्यक्ष मारिया फर्नांडा एसपिनोसा गार्सेस, दक्षिण कोरिया, फ्रांस, मिस्र, इस्राइल, जापान और ब्रिटेन के नेताओं से बातचीत करेंगे।
विज्ञापन