फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   donald trump said, in jamal khashoggi murder may be invalve saudi prince

पत्रकार खशोगी की हत्या में सऊदी प्रिंस का हाथ, ट्रंप ने लगाया आरोप

Thu, 25 Oct 2018 01:50 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 25 Oct 2018 01:50 AM IST
विज्ञापन
donald trump said, in jamal khashoggi murder may be invalve saudi prince

सऊदी मूल के अमेरिकी पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के मामले में पहली बार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सऊदी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की संलिप्तता की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि खशोगी की हत्या के लिए जो अभियान चलाया गया उसके लिए क्राउन प्रिंस पूरी तरह से जिम्मेदार हैं। अमेरिकी मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप की इस टिप्पणी को खशोगी की हत्या के मामले में उनके नजरिए में आए बदलाव की तरह देखा जा रहा है। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह प्रिंस की इस बात पर विश्वास करना चाहते हैं कि सऊदी दूतावास में खशोगी की हत्या के मामले में छोटे अधिकारियों की भूमिका है। लेकिन वहां इस स्तर पर प्रिंस ही सारा काम काज देख रहे हैं। यदि ऐसा कुछ होता है तो उसकी जिम्मेदारी तो प्रिंस की ही होती है। खशोगी की हत्या पर दुनियाभर में जारी आक्रोश के बीच ट्रंप के सख्त रवैये ने अमेरिका के करीबी सहयोगी सऊदी का तनाव बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं तुर्की के राष्ट्रपति तय्यप एर्दोगन के सलाहकार ने प्रिंस मोहम्मद के खिलाफ सबसे तल्ख भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहा कि उनके हाथ खशोगी की हत्या के खून से सने हुए हैं। हालांकि सऊदी के अधिकारियों ने ट्रंप या एर्दोगन के सलाहकार की टिप्पणी पर कुछ नहीं कहा है। बता दें कि 2 अक्तूबर को इस्तांबुल के सऊदी दूतावास में खशोगी की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed