फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Donald trump against the cancellation of arms deals with saudi arabia

सऊदी अरब के साथ हथियार समझौता रद्द करने के खिलाफ हैं डोनाल्ड ट्रंप

Mon, 15 Oct 2018 11:54 AM IST
भाषा, वाशिंगटन
भाषा, वाशिंगटन Updated Mon, 15 Oct 2018 11:54 AM IST
विज्ञापन
Donald trump against the cancellation of arms deals with saudi arabia
donald trump

विज्ञापन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि वह सऊदी अरब के साथ 110 अरब डॉलर के बड़े हथियार सौदे को रद्द करने के खिलाफ हैं, क्योंकि इससे देश की अर्थव्यवस्था और नौकरियों पर असर पड़ेगा।

पत्रकार जमाल खाशोगी के अचानक लापता हो जाने के बाद मीडिया और अमेरिकी कांग्रेस की तरफ से सऊदी अरब के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए जबर्दस्त दबाव के बीच ट्रंप ने पत्रकारों से कहा कि वह इस मुद्दे की तह में जाने का प्रयास कर रहे हैं और सऊदी अरब से इस बारे में ब्योरा मांगा है।

विज्ञापन


वॉशिंगटन पोस्ट के लिए लिखने वाले खाशोगी की इंस्ताबुल में सऊदी वाणिज्य दूतावास के भीतर सऊदी अधिकारियों द्वारा हत्या कर दिये जाने की आशंका है। खाशोगी को अंतिम बार वहां प्रवेश करते हुए देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तुर्की के अधिकारियों ने दावा किया कि उनके पास ऑडियो और वीडियो है जिससे संकेत मिलता है कि वाणिज्य दूतावास में खाशोगी की जघन्य हत्या कर दी गई। सऊदी अरब ने अब तक आरोपों का खंडन किया है। हालांकि, इस मुद्दे को लेकर उसे दुनिया भर में आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है। ट्रंप ने कहा कि उनकी इस मुद्दे पर सऊदी शाह से बात करने की योजना है। 


उन्होंने कहा, 'मैं सऊदी अरब के शाह सलमान को भी फोन करूंगा, क्योंकि मुझे लगता है कि क्या चल रहा है, इस बारे में मेरा उनसे पूछना उचित रहेगा।'

हालांकि, उन्होंने कहा कि वह इसकी वजह से सऊदी अरब के साथ 110 अरब डॉलर का बड़ा हथियार सौदा रद्द करने के खिलाफ हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस कदम से अमेरिका में नौकरियों पर असर पड़ेगा। इसके अलावा, अगर अमेरिका पीछे हटता है तो रूस और चीन उसे जरूरी हथियारों की आपूर्ति करने के लिए तैयार हैं। ट्रंप ने कहा कि इस संबंध में उन्होंने कोई अंतिम निर्णय नहीं किया है।     

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed