{"_id":"58724fc84f1c1b6529ba7fe2","slug":"dog-and-his-owner-break-a-jump-roping-world-record","type":"story","status":"publish","title_hn":"रस्सी कूद में कुत्ते और उसके मालिक ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
रस्सी कूद में कुत्ते और उसके मालिक ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
एजेंसी/ टोक्यो
Updated Sun, 08 Jan 2017 08:12 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : youtube
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक कुत्ता और उसके मालिक ने रस्सी कूद में एक नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। जापान में 11 वर्षीय बीगल और उसके मालिक ने एक मिनट में सबसे ज्यादा बार रस्सी कूदने का रिकॉर्ड कायम किया है। जापान में शिझुओका के इटो में डॉगी और उसके मालिक की जोड़ी ने अपने ही पिछले रिकॉर्ड को 58 बार रस्सी कूदकर ध्वस्त कर दिया। डॉगी पुरिन और उसके मालिक मकोटो कुमागाई ने पिछले साल 51 बार रस्सी कूदकर पहली बार यह रिकॉर्ड कायम किया था।
विज्ञापन
2015 में एक जापानी बीगल पहली बार सुर्खियों में तब आया, जब नौ वर्षीय डॉग पुरिन ने अपने पंजों से सबसे ज्यादा बार मिनी फुटबॉल पकड़ने का कीर्तिमान स्थापित किया। गोलकीपर पप पुरिन ने अपने मालिक मकोटो द्वारा एक मिनट में फेंके बॉल को 14 बार कैच किया और 2016 में उसका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ।
विज्ञापन
पुरिन के नाम एक और रिकॉर्ड है। जापान की इस डॉगी ने मार्च 2016 में पपीज डे पर एक गेंद पर 10 मीटर की दूरी सिर्फ 10.39 सेकेंड में तय करने का कारनामा कर दिखाया था।
विज्ञापन
देखें वीडियो-