{"_id":"5779317e4f1c1b6b697f9c21","slug":"dhaka-attack-one-of-the-terrorists-who-once-met-shraddha-kapoor","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ढाका आतंकी हमला: श्रद्धा कपूर से मिल चुका था एक आतंकी?","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
ढाका आतंकी हमला: श्रद्धा कपूर से मिल चुका था एक आतंकी?
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 03 Jul 2016 09:26 PM IST
विज्ञापन
आतंकी निबरास इस्लाम
- फोटो : facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश की राजधानी ढाका में एक होटल पर हमला करने वाले आतंकियों में से एक आतंकी की पहचान कथित तौर पर निबरास इस्लाम के रूप में हुई है। निबरास की फेसबुक प्रोफाइल की भी शिनाख्त कर ली गई है। इसकी फेसबुक प्रोफाइल से पता चलता है कि निबरास इस्लाम मलेशिया की एक यूनिवर्सिटी से पढ़ा है और एक अमीर परिवार से था।
सोशल मीडिया पर लोग निबरास की प्रोफाइल शेयर कर हैरानी जता रहें हैं कि एक पढ़ा-लिखा लड़का इसांनियत को शर्मसार करने वाला काम कैसे कर सकता है। सोशल मीडिया पर निबरास की फेसबुक प्रोफाइल का हवाला देकर कई दावे किए जा रहे हैं। इनमें से एक दावा यह भी है कि निबरास बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर से मिल चूका है।

निबरास इस्लाम की वो फेसबुक पोस्ट, जिसमें श्रद्धा भी हैं
श्रद्धा कपूर
निबरास इस्लाम की फेसबुक प्रोफाइल से पता चला कि वह बॉलीवुड अदाकार श्रद्धा कपूर के साथ डांस कर चुका है। श्रद्धा से मिलने के बाद निबरास ने फेसबुक पर एक वीडियो भी डाला था जिसमें वो कथित तौर पर श्रद्धा कपूर से हाथ मिलाते हुए नजर आ रहा हैं ।
डिएक्टिवेट हो गया निबरास का फेसबुक अकाउंट
निबरास इस्लाम
- फोटो : facebook
फेसबुक पर निबरास इस्लाम नाम की प्रोफाइल को अब डिएक्टिवेट कर दिया गया है। लेकिन इससे पहले कई लोगों ने इस प्रोफाइल के अलग-अलग हिस्सों का स्क्रीनशॉट ले लिया था जिसे वे सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। अभी तक इन दावों की सत्यता की पुष्टि नहीं हो पायी है।
इस हमले में आतंकवादियों ने 20 बंधकों की निर्मम हत्या कर दी थी। जिन लोगों को मौत के घाट उतारा गया उनमें से ज्यादातर का गला काटा गया था। मारे गए सभी 20 बंधक विदेशी नागरिक थे, जिनमें ज्यादा जापानी या इतालवी हैं। मरने वालों में एक भारतीय लड़की भी शामिल है।