फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Devastated family of British Embassy employee found dead in Lebanon

लेबनान में ब्रिटिश दूतावास की महिला कर्मचारी मृत पाई गईं

Tue, 19 Dec 2017 04:30 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Tue, 19 Dec 2017 04:30 PM IST
विज्ञापन
Devastated family of British Embassy employee found dead in Lebanon
British Embassy employee - फोटो : FAMILY HANDOUT

लेबनान पुलिस ने बताया है कि बेरूत में यूके के दूतावास में काम करने वाली एक ब्रिटिश महिला मृत पाई गई हैं। रिबेका डाइक्स का शव शनिवार को एक मुख्य सड़क के किनारे पड़ा मिला। वरिष्ठ पुलिस सूत्रों ने बीबीसी को बताया कि गला घोंटकर उनकी हत्या की गई है।

विज्ञापन



रिबेका के परिवार ने एक बयान में कहा है, "हम अपनी चहेती रिबेका की मौत से हिल गए हैं। जो कुछ हुआ है, हम सभी उसे समझने की कोशिश कर रहे हैं। मीडिया से गुजारिश है कि हमारी निजता का सम्मान किया जाए।"
विज्ञापन


रिबेका जनवरी 2017 से बेरूत में अंतरराष्ट्रीय विकास विभाग के लिए कार्यक्रम एवं नीति प्रबंधक के तौर पर काम कर रही थीं। स्थानीय पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और बाद में दूसरा पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय विकास विभाग के प्रवक्ता ने कहा है, "इस दुख की घड़ी में हमारी संवेदनाए रिबेका के परिवार और उनके दोस्तों के साथ हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय का कहना है कि बेरूत में ब्रिटिश महिला की मौत के संबंध में वह लेबनान प्रशासन के साथ संपर्क में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed