{"_id":"5828d9304f1c1bf47eb3ce3e","slug":"destructive-tsunami-warning-follows-massive-new-zealand-earthquake","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूजीलैंड में 7.8 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी, घरों से भागे लोग","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
न्यूजीलैंड में 7.8 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी, घरों से भागे लोग
एजेंसी, वेलिंगटन/ब्यूनस आयर्स
Updated Mon, 14 Nov 2016 02:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूजीलैंड के दक्षिणी द्वीप में रविवार तड़के 7.8 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसके बाद दो घंटे बाद तटीय इलाकों में 5 फीट ऊंची सुनामी की लहरें उठीं। आपात सेवाओं के अधिकारियों ने लोगों को तटीय इलाकों में नहीं जाने की चेतावनी जारी की और लोगों से ऊंचे स्थानों पर चले जाने को कहा है।
वहीं, अर्जेंटीना के पूर्वोत्तर इलाकों में भी 6.2 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप स्थानीय समय अनुसार सुबह आठ बजे आया, जिसका केंद्रबिंदू 100 किलोमीटर की गहराई में चिली सीमा से सटे ला रिओजा प्रांत में 26 किलोमीटर दूर चिलेसिटो में था। हालांकि अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग ने क्राइस्टचर्च में भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी थी। देश के कई भागों में बिजली और फोन सेवाओं को रोक दिया गया है। भूकंप स्थानीय समय अनुसार रात्रि 11 बजे के करीब आया। इसका केंद्र राष्ट्रीय राजधानी से 200 किलोमीटर दूर दक्षिणीद्वीप शहर में स्थित था। न्यूजीलैंड के नागरिक रक्षा और आपात प्रबंधन की रिपोर्ट में कहा गया कि सुनामी की लहरें रात्रि 1:50 मिनट पर उठीं और इसके बाद तटीय और निचले क्षेत्र में रह रहे लोगों को ऊंचे क्षेत्रों पर जाने के लिए चेतावनी जारी कर दी गई।
विज्ञापन
प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र के अनुसार क्राइस्टचर्च से 181 किलोमीटर उत्तर कैकोरा में एक पैमाने पर 1.5 मीटर (5 फीट) लंबी सुनामी की लहरें दर्ज की गई है। मंत्रालय ने केंद्रबिंदू के नजदीक के तटीय क्षेत्र के लोगों को 10 से 16 फीट लंबी लहरें उठने की उम्मीद हैं। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
न्यूजीलैंड सरकार की जियोनेट वेबसाइट पर कहा गया है कि भूकंप देश भर में व्यापक रूप से महसूस किया गया और सभी नागरिकों को भूकंप बाद के झटकों से सचेत रहने को कहा गया है। सनद रहे कि सितंबर में न्यूजीलैंड के पूर्वी तट पर 7.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। फरवरी 2011 में क्राइस्टचर्च के दक्षिणीद्वीप शहर में आए 6.3 तीव्रता के भूकंप में 185 लोगों की मौत हो गई थी।