{"_id":"57b106d24f1c1b77766eaed5","slug":"deputy-prime-minister-of-nepal-will-visit-to-india-this-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"इसी हफ्ते भारत आएंगे नेपाल के उप-प्रधानमंत्री","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
इसी हफ्ते भारत आएंगे नेपाल के उप-प्रधानमंत्री
एजेंसी/ काठमांडू
Updated Mon, 15 Aug 2016 05:33 AM IST
विज्ञापन
उप प्रधानमंत्री बिमलेंद्र निधि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती प्रदान करने के लिए नेपाल के उप-प्रधानमंत्री बिमलेंद्र निधि इसी हफ्ते भारत के लिए रवाना होंगे। वहीं, सोमवार को नेपाल के उप-प्रधानमंत्री कृष्ण बहादुर महारा चीन के दौरे पर जाएंगे। वह यहां प्रधानमंत्री प्रचंड के विशेष राजदूत के तौर पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय में सचिव शंकरदास बैरागी ने बताया कि निधि का दौरा नेपाल-भारत संबंधों को मजबूती प्रदान करने पर फोकस होगा। वहीं, महारा चीन दौरे के दौरान यहां के वरिष्ठ नेताओं के साथ वार्ता करेंगे। वह इस साल चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री ली केचियांग को नेपाल के दौरे पर आने के लिए न्यौता भी देंगे।
विज्ञापन