{"_id":"5ba568fe867a55019d617680","slug":"death-toll-rises-to-131-in-tanzanian-lake-victoria-ferry-disaster-live-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंजानिया में नौका हादसे में मरने वालों की संख्या पहुंची 200 के पार","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
तंजानिया में नौका हादसे में मरने वालों की संख्या पहुंची 200 के पार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 22 Sep 2018 03:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तंजानिया में विक्टोरिया झील में एक नौका के डूबने की घटना में मरने वालों की संख्या 200 से अधिक पुहंच गई है। इसके साथ ही देश के राष्ट्रपति जॉन मैगुफुली ने नौका प्रबंधन से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। कई लोगों ने अपने मृत परिजनों की पहचान कर ली है। इसके साथ ही हादसे की शिकार नौका के भीतर एक व्यक्ति जीवित मिला है।
विज्ञापन
जिस जगह पर नौका पलटी, उस स्थान पर अभी भी गोताखोर अपना तलाश अभियान जारी रखे हुये हैं। उकारा द्वीप के तट से कुछ दूरी पर यह नौका हादसा हुआ था। परिवहन मंत्री इसाक कामवेलवे ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, ‘‘हमें दुख है कि 209 लोग मारे गये हैं। इनमें से 172 की पहले ही परिजनों ने पहचान कर ली है।’’
विज्ञापन
मीडिया के मुताबिक एमवी न्येरेरी नाम की नौका पर क्षमता से दोगुना यात्री सवार थे। यह नौका गुरूवार को उकारा द्वीप पर तट के पास डूब गयी।तंजानिया के राष्ट्रपति जॉन मैगुफली ने घटना को लेकर नौका प्रबंधन से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। उन्होंने घटना के चलते चार दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की और कहा कि हादसे में कम से 200 लोग मारे गए हैं।
विज्ञापन