{"_id":"5b17b2584f1c1bf86e8b689c","slug":"death-toll-in-the-guatemala-volcano-explosion-reached-73-200-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्वाटेमाला ज्वालामुखी विस्फोट में मरने वालों की संख्या पहुंची 73, लापता 200","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
ग्वाटेमाला ज्वालामुखी विस्फोट में मरने वालों की संख्या पहुंची 73, लापता 200
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 06 Jun 2018 03:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्वाटेमाला के ‘फुगो’ ज्वालामुखी में भीषण विस्फोट से मृतकों की संख्या और बढ़ गई है। अब तक कम से कम 73 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि करीब 200 लोग लापता हैं। अधिकारियों ने बुधवार को इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन
17 लाख से अधिक प्रभावित, तीन हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश
ज्वालामुखी की सक्रियाता बढ़ने से बचाव अभियानों को रोक दिया गया है। प्रभावित इलाकों के सात समुदाय पहले ही सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं। ज्वालामुखी के लावा और राख से बचने से लिए एस्क्युन्टिला शहर में स्थानीय लोग दहशत की वजह से अपनी कार की ओर भागते नजर आए। आपदा राहत एजेंसी के प्रमुख सर्गियो कबानास ने बताया कि विस्फोट के बाद से कुल 192 लोग लापता हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि आपदा से 17 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं, जिनमें से तीन हजार से ज्यादा लोगों को उनके घरों से दूर सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कह दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि पहाड़ी गांवों में शवों की तलाश का काम वहां की भौगोलिक स्थिति और ज्वालामुखी से निकल रहे उबलते कीचड़, गर्म चट्टानों के टुकड़े और राख के कारण धीमा चल रहा है। वहीं सर्गियो कबानास ने बताया हम नहीं जानते कि कितने लोग लापता हैं।
विज्ञापन