फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   death toll in baghdad bomb blast reached to 125 people

बगदाद में हुए धमाकों में मरने वालों की तादाद 125 पहुंची

Sun, 03 Jul 2016 08:18 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Sun, 03 Jul 2016 08:18 PM IST
विज्ञापन
death toll in baghdad bomb blast reached to 125 people
धमाकों में मरने वालों की तादाद 125 के आसपास पहुंच गई है। - फोटो : Reuters

इराक की राजधानी बगदाद में हुए दो धमाकों में मरने वालों की तादाद 125 के आसपास पहुंच गई है। चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। बगदाद के कराडा जिले में एक विस्फोटकों से भरी लॉरी से एक रेस्तरां के पास धमाका किया गया। धमाके के वक्त रमजान में रोजे रखने वाले लोग वहां बड़ी तादाद में मौजूद थे।

विज्ञापन


दूसरा धमाका बगदाद के उत्तर में स्थित एक शिया बहुल इलाके में हुआ, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है। कराडा में घटनास्थल का मुआयना करने पहुंचे इराकी प्रधानमंत्री हैदर अल आब्दी पर गुस्साए लोगों ने पथराव किया है।
विज्ञापन


घटना शनिवार शाम की है। वहां की व्यस्त सड़क रमजान के महीने में शाम के वक्त खरीददारी करने वालों से पूरी तरह भरी हुई थी। ये बम धमाके इराकी सेना के फलूजा को इस्लामिक स्टेट के कब्जे के छुड़ाने के एक सप्ताह के बाद ही हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक यह शहर बगदाद पर हमला करने के लिए आईएस के लिए लांचिंग पैड का काम करता था। इराक के उत्तर और पश्चिमी इलाकों पर आईएस का कब्जा है। इनमें इराक का दूसरा सबसे बड़ा शहर मोसूल भी शामिल है। आईएस पर इराक और पड़ोसी देश सीरिया ने भारी दवाब बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed