{"_id":"3adf4ced1c6881d2089c7cb28cf0e33b","slug":"death-sentenced-to-bangladesh-s-former-minister-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश के पूर्व मंत्री को मौत की सजा","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
बांग्लादेश के पूर्व मंत्री को मौत की सजा
Updated Wed, 24 Dec 2014 10:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश के पूर्व मंत्री को अदालत ने मौत की सजा सुनाई है। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान हत्या और बलात्कार के आरोप में पूर्व मंत्री सैयद मोहम्मद कैसर को यहां की अदालत ने मौत की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
1971 के युद्ध अपराधों के संदिग्ध लोगों के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने चार साल पहले इस कोर्ट का गठन किया था। मामले में अब तक दोषी ठहराए गए सैयद मोहम्मद कैसर 15वें व्यक्ति हैं।
विज्ञापन
अदालत के फैसले के खिलाफ करेंगे अपील
हालांकि कैसर के वकील ने आरोपों को खारिज कर दिया है और कहा है कि वो इसके खिलाफ अपील करेंगे। मुख्य विपक्षी दलों, बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी और जमाते इस्लामी ने इन मुकदमों को राजनीति से प्रेरित बताया है।
विज्ञापन
हालांकि सरकार का कहना है कि वो गृह युद्ध के दिए जख्मों पर मरहम लगाने की कोशिश कर रहे हैं जिसमें 30 लाख लोगों की जान चली गई थी।