फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   death sentence to vice president of egypt morsi

मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति मोर्सी को मौत की सजा

Sat, 16 May 2015 04:45 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 16 May 2015 04:45 PM IST
विज्ञापन
death sentence to  vice president of egypt morsi

मिस्र की एक अदालत ने देश के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद मोर्सी को 2011 में जेल से भागने से जुड़े मामले में मौत की सजा सुनाई है। मिस्र के कानून के मुताबिक मोर्सी को मौत की सजा देने से पहले न्यायाधीश को धार्मिक नेता से सलाह मशविरा करना होगा।

विज्ञापन


इससे पहले एक अन्य मामले में मोर्सी को 20 साल जेल की सज़ा सुनाई जा चुकी है। उन्होंने अपने कार्यकाल में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों को न केवल गिरफ्तार करवाया था बल्कि उनको प्रताड़ित भी किया गया था।
विज्ञापन


जुलाई 2013 में उनके खिलाफ हुए भारी प्रदर्शन के बाद सेना ने उन्हें अपदस्थ कर दिया था। उसके बाद मुल्क में मुस्लिम ब्रदरहुड पर पाबंदी लगा दी गई थी। संगठन के कार्यकर्ताओं की गिरफ़्तारी भी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीतिक दुर्भावना का आरोप

death sentence to  vice president of egypt morsi

मोर्सी पर 2012 के अपने कार्यकाल में मुस्लिम ब्रदरहुड के समर्थन का आरोप था। कहा गया था कि उन्होंने इसकी मदद से विपक्षी प्रदर्शनकारियों की हत्या करवाई थी।

मोर्सी के समर्थकों का कहना है कि उनके खिलाफ जो भी केस चलाए गए वो राजनीतिक दुर्भावना की वजह से चलाए गए। उनका मानना है कि सरकार के खिलाफ हुई बगावत को कानूनी तौर पर सही ठहराने के लिए उन्हें सजा सुनाई गई।

मोर्सी ने इस मामले में कोर्ट की वैधानिकता को ही खारिज कर दिया है। मोर्सी मिश्र के पहले निष्पक्ष रूप से निर्वाचित राष्ट्रपति थे लेकिन उनके तानाशाही पूर्ण रवैये के कारण सालभर के भीतर ही प्रदर्शन शुरू हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed