फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   death sentence to corrupt minister in china

चीन: भ्रष्टाचारी पूर्व मंत्री को सज़ा ए मौत

Tue, 09 Jul 2013 11:21 AM IST
Updated Tue, 09 Jul 2013 11:21 AM IST
विज्ञापन
death sentence to corrupt minister in china

चीन के सरकारी मीडिया के मुताबिक़ एक अदालत ने पूर्व रेल मंत्री लियु झिजुन को भ्रष्टाचार और सत्ता के दुरुपयोग का दोषी करार देते हुए निलंबित मौत की सजा सुनाई है।

विज्ञापन


लियो झिजुन पर पिछले 25 वर्षों के दौरान एक करोड़ डॉलर की रिश्वत लेने के आरोप थे।

इस साल की शुरुआत में शी जिनपिंग के सत्ता संभालने के बाद लियु कम्युनिस्ट पार्टी के बड़े नेता हैं जिन्हें भ्रष्टाचार के लिए दंडित किया गया है।अभियोजन पक्ष का कहना है कि उन्होंने रिश्वत लेकर सरकारी रेल सेवा के ठेके बांटे।
विज्ञापन


सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी का नेतृत्व संभालते समय शी ने वादा किया था कि भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा था कि कम्युनिस्ट पार्टी के शीर्ष पर बैठे 'बाघों' से लेकर नीचे वाली 'मक्खियों' तक, सबसे निपट जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कभी बेहद शक्तिशाली रहे चीन के रेल मंत्रालय को मार्च में खत्म कर दिया गया।

सुरक्षा संबंधी कई गड़बड़ियों पर रेल विभाग को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा सरकारी ऑडिट में विभाग में भ्रष्टाचार के मामले उजागर हुए।

उम्रकैद मुमकिन
चीन की सरकारी समाचार एजेंसी 'शिन्हुआ' के अनुसार लियु को सोमवार को राजधानी बीजिंग की एक अदालत ने दोषी करार दिया।

मौत की सज़ा सुनाए जाने के बावजूद लियु को मृत्युदंड ना दिए जाने की संभावना है। आम तौर पर चीन में निलंबित मौत की सज़ा उम्रक़ैद में तब्दील हो जाती है।

गबन के आरोप लगने के बाद लियु को पिछले साल मई महीने में ही कम्युनिस्ट पार्टी से निलंबित कर दिया गया था।

लियु पर आरोप था कि उन्होंने रिश्वत लेकर 11 लोगों को रेलवे परियोजनाओं से जुड़े कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने में मदद की।

उन्हें 2003 में चीन का रेल मंत्री बनाया गया था। उनके कार्यकाल में चीन के रेल नेटवर्क का विस्तार किया गया जिसमें अरबों डॉलर का निवेश हुआ।

चीन में दुनिया का सबसे बड़ा तेज़ रफ्तार रेल नेटवर्क है। लेकिन उसकी सुरक्षा को लेकर सवाल उठते रहे हैं। हाल के वर्षों में चीन में कई रेल हादसे हुए हैं। ऐसे ही एक हादसे में दो साल पहले 40 लोग मारे गए थे जिसके बाद रेल विभाग की ख़ासी आलोचना हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed