गजा में मरने वालों की संख्या 172 हुई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि इसराइल की ओर से गजा पर किए जा रहे हमलों में अब तक 172 फलस्तीनी मारे जा चुके हैं। मंत्रालय के मुताबिक इन हमलों में 1200 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
गजा में मौजूद फलस्तीनी चरमपंथी गुट हमास की ओर से इसराइल पर किए गए रॉकेट हमलों में एक भी इसराइली की मौत नहीं हुई है।
हालांकि इसराइली पक्ष ने बीबीसी से हुई बातचीत में इस तथ्य को गलत बताया है और कहा है कि वो हमास की ओर से किए जा रहे रॉकेट हमलों से बचाव की कोशिश कर रहे हैं।
इससे पहले इसराइल ने गजा के उत्तर में रह रहे फलस्तीनियों को घर छोडने की चेतावनी देने के बाद वहां हवाई हमले फिर से शुरु किए। इसराइली सेना का कहना था कि उसके निशाने पर वो ठिकाने थे जहां से हमास के रॉकेट छोडे गए थे।
UNO के अनुसार 17000 लोग बने शर्णर्थी
इसराइल की चेतावनी के बाद हजारों फलस्तीनियों ने उत्तरी गजा से पलायन किया। इसराइल पर हमास द्वारा रॉकेट हमलों में एक भी इसराइली नहीं मारा गया है।
इस बीच इलाके की एक निवासी, सवला अल तिबी ने बीबीसी से हुई बातचीत में कहा कि वे अपना घर छोड कर नहीं जा रही हैं। वजह बताते हुए अल तिबी ने कहा, "अगर मैं किसी और मकान या किसी रिश्तेदार के घर जाना चाहूं, तो ये बहुत मुश्किल होगा। एक जगह से दूसरी जगह जाना या सडकों पर चलना सुरक्षित नहीं है। सारी गजा पट्टी जल रही है। हम सो भी नहीं पा रहे। कभी-कभी हम सिर्फ दो घंटे ही सो पाते हैं।"
संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक अब तक 17,000 लोग उसके कैंपों में शरणार्थी के रूप में रह रहे हैं।