इबोला की वजह से लाइबेरिया में कर्फ़्यू जारी
राष्ट्रपति एलन ज़ॉनसन सरलीफ़ ने कहा कि वेस्ट प्वाइंट झुग्गी बस्ती में पूर रात कर्फ्यू जारी रहेगा।
वायरस का प्रभाव क्षेत्र बढ़ा
गिनी से शुरू होकर यह वायरस लाइबेरिया, सिएरा लियोन और नाइजीरिया तक पहुंच चुका है।
वायरस से पीड़ित हुए लोग
इबोला वायरस से पीड़ित व्यक्ति में फ़्लू जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। इसकी वजह से आंखों और मसूड़ों से खून आता है और आतंरिक रक्तस्राव भी हो सकता है। शरीर के अंग काम करना बंद कर सकते हैं।
इससे बचने के लिए अभी तक न कोई टीका बना है और न इसका किसी अन्य तरह का इलाज है।