फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   cuba lifts exit visa requirements on travel for residents

अब विदेश जाएं बिना परमिट!

Sat, 27 Oct 2012 03:57 PM IST
बीबीसी हिन्दी
बीबीसी हिन्दी Updated Sat, 27 Oct 2012 03:57 PM IST
विज्ञापन
cuba lifts exit visa requirements on travel for residents
क्यूबा में अब किसी भी व्यक्ति को देश से बाहर जाने के लिए परमिट लेने की जरुरत नहीं है।
विज्ञापन


राज्य की सरकारी मीडिया ने कहा है कि ये नया क़ानून अगले साल की 14 जनवरी तारीख से लागू होगा साथ ही ये भी कहा गया है कि प्रवासन क़ानून में बदलाव किए जाएंगे ताकि वर्तमान और भविष्य की परिस्थितियों को इनमें दर्शाया जा सके।

बीबीसी संवाददाता के अनुसार अब तक क्यूबा के लोगों को देश से बाहर जाने के लिए एक परमिट की जरुरत पड़ती थी और उसे पाने के लिए उन्हें एक बहुत ही लंबी और मंहगी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था और जो सरकार का विरोध करते थे उन्हें अक्सर ये परमिट नहीं दिया जाता था।
विज्ञापन


राष्ट्रपति रॉउल कास्त्रों ने एक साल पहले प्रवासन क़ानून में बदलाव की बात कही थी और उनके द्वारा सुधार की दिशा में उठाए गए कदमों की श्रंखला में ताज़ा कदम है। क्यूबा के वो लोग जिनके पास स्थायी नागरिकता है वे भी अब 24 महीने यानी दो साल के लिए विदेश में रह सकेंगे और इस सिलसिले में उन्हें कागज़ातों के नवीनीकरण के लिए भी नहीं आना होगा। इससे पहले इन लोगों को केवल 11 महीने ही बाहर रहने की इजाज़त मिलती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हवाना में मौजूद बीबीसी संवाददाता साराह रेन्सफोर्ड का कहना है कि देश से बाहर जाने के लिए परमिट लेने की प्रक्रिया का ज़्यादातर नागरिक विरोध करते थे, ऐसे में इस दिशा में किए गए इस सुधार का स्वागत किया जाएगा।

देशद्रोही
बीबीसी संवाददाता बताते है कि इससे पहले जो लोग क्यूबा से बाहर जाने की कोशिश करते थे उन्हें देशद्रोही या दुश्मन के तौर पर देखा जाता था लेकिन अब ये बात आधिकारिक तौर पर स्वीकार की जा रही है कि क्यूबा के बहुत से निवासी आर्थिक कारणों की वजह से देश छोड़ना चाहते हैं और ये लोग जो अपने साथ जानकारियां और पैसा लेकर आएंगे उससे देश फायदा उठा सकता है।

हालांकि नए क़ानून में इस बात पर बहस की गई है कि क्यूबा को 'मानव पूंजी' की रक्षा करनी चाहिए। बीबीसी संवाददाता का कहना है कि ऐसी स्थिति में पेशवर लोगों जैसे डॉक्टरों को विदेश जाने में ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।


सरकार के आलोचकों को वीज़ा पाने में मुश्किलें आ सकती है और उन्हें जनहित के कारण देकर पासपोर्ट देने में परेशानी खड़ी की जा सकती हैं। हालांकि ये कड़े कदम, पिछले दशकों में लाखों की संख्या में लोगों को अवैध रुप से देश से बाहर जाने से नहीं रोक पाएं हैं। इनमें से कई लोग अमरीका चले गए है, जहां क्यूबा से आए लोगों को अमरीका अपने आप नागरिकता दे देता है।

अब क्यूबा के लोगों को विदेश जाने के लिए बस एक वीज़ा और पासपोर्ट की ज़रुरत पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed