{"_id":"574c29dc4f1c1b7b28109616","slug":"crocodile-swallow-australian-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैरने गई महिला को मगरमच्छ ने गायब किया","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
तैरने गई महिला को मगरमच्छ ने गायब किया
बीबीसी
Updated Mon, 30 May 2016 05:25 PM IST
विज्ञापन
पानी में महिला पर हमला बोल दिया
- फोटो : bbc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात के समय बीच पर तैराकी करने के फैसला एक ऑस्ट्रेलियाई महिला के लिए खतरनाक साबित हुआ। ऑस्ट्रेलिया के थार्टन बीच पर मगरमच्छ ने पानी में उस महिला पर हमला बोल दिया। माना जा रहा है कि उस महिला के बचने की उम्मीद कम है।उत्तरी क्वींसलैंड प्रांत में केयर्न्स के डेंट्री नेशनल पार्क में 46 साल की एक ऑस्ट्रेलियाई महिला शाम को अपनी एक दोस्त के साथ बीच पर टहल रही थी।
विज्ञापन
द ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन के अनुसार, इस इलाके में 2009 में ऐसी ही घटना घटी थी। मीडिया में आई खबरों में कहा गया है कि जब मगरमच्छ ने उस पर हमला किया तो वो कमर भर पानी में थी। पुलिस प्रवक्ता रसेल पार्कर ने कहा, 'महिला की सुरक्षा को लेकर हम बेहद चिंतित हैं।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'जब हमला हुआ तो उसकी दोस्त ने दौड़कर लोगों को इस घटना की जानकारी दी और तभी से पुलिस और संबंधित विभागों को अलर्ट जारी कर दिया गया है।' पार्कर के अनुसार, दोनों बीच पर टहल रहे थे और फिर तैरने का फैसला लिया, लेकिन शायद वे खतरों के प्रति सतर्क नहीं थीं।
विज्ञापन
नाइन न्यूज के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों ने महिला की चीख सुनी, जो चिल्ला रही थी, 'एक मगरमच्छ ने मुझे पकड़ लिया है।' घटना रात में हुई थी, लेकिन बचाव कार्य में हेलीकॉप्टर की मदद सोमवार सुबह ही ली जा सकी। स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस इलाके में काफी संख्या में मगरमच्छ पाए जाते हैं।
सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड ने इलाके के जन प्रतिनिधि वॉरेन एंस्च ने कहा, 'यहां हर तरफ चेतावनी वाले बोर्ड लगे हैं। इस घटना से बचा जा सकता था।' उन्होंने कहा, 'आप इंसानी बेवकूफियों को नहीं रोक सकते। अगर आप रात के दस बजे तैरने जा रहे हैं तो आप किसी का भोजन बनने जा रहे हैं।' समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया के उष्णकटिबंधीय उत्तरी इलाके में मगरमच्छ आम तौर पर पाए जाते हैं और हर साल लगभग दो लोग इनके शिकार होते हैं।