{"_id":"5b6abd5a4f1c1b9d3e8b5b97","slug":"criminal-court-in-thailand-ordered-shooter-munna-zhingada-of-dawood-ibrahim-to-be-sent-to-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के अड़ंगे के बावजूद दाऊद के शूटर को थाईलैंड से लाया जाएगा भारत","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
पाकिस्तान के अड़ंगे के बावजूद दाऊद के शूटर को थाईलैंड से लाया जाएगा भारत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 08 Aug 2018 03:22 PM IST
विज्ञापन
मुन्ना झिंगारा
- फोटो : ANI
थाईलैंड की एक क्रिमिनल कोर्ट ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के शूटर मुन्ना झिंगाड़ा को भारत भेजने का आदेश दिया है। थाईलैंड की अदालत द्वारा दिए गए इस फैसले को भारत की बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। इस फैसले से भारत सरकार की मुश्किलें काफी आसान हो गई हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच के मुताबिक बहुत जल्द मुन्ना झिंगाड़ा को भारत लाया जाएगा।
विज्ञापन
छोटा राजन पर गोली चलाने वाले शूटर मुन्ना झिंगाड़ा को थाईलैंड ने भारत भेजने का फैसला किया है। पिछले कई वर्षों से भारत मुन्ना झिंगाड़ा को भारत लाने की कोशिश कर रहा है, पर हर बार पाकिस्तान के अड़ंगा लगाने के बाद उसे लाने की प्रक्रिया धीमी पड़ जाती है।
विज्ञापन
मुंबई क्राइम ब्रांच को उम्मीद है कि मुन्ना से अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई जा रही है। बता दें कि मुन्ना झिंगाड़ा छोटा शकील का करीबी माना जाता रहा है। वो फर्जी पाकिस्तानी पासपोर्ट के जरिए बैंकॉक गया था, जहां वह दाऊद इब्राहिम के दुश्मन छोटा राजन को मारने की साजिश में साल 2000 में थाईलैंड पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया था और तब से वो वहां की जेल में बंद है।
विज्ञापन
A criminal court in Thailand has ruled that close associate of Chhota Shakeel, Sayyed Muzakkir Muddassar Hussain alias Munna Jhingra(in pic) is an Indian citizen and ordered his repatriation back to India. pic.twitter.com/MWdAUUTRLV
— ANI (@ANI) August 8, 2018