भारी मात्रा में नकदी बरामद, गिनती में लगी चार मशीनें खराब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन में भ्रष्टाचार विरोधी जांचकर्ताओं ने एक अधिकारी के घर से मई महीने में रिकॉर्ड स्तर पर तीन करोड़ 30 लाख डॉलर (20 करोड़ युआन) बरामद होने की पुष्टि की है।
भारतीय मुद्रा में यह रकम दो अरब रुपये से भी ज्यादा है। वेई पेंगयान राष्ट्रीय ऊर्जा प्रबंधन मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी हैं और वह भ्रष्टाचार के मामले में जाँच के घेरे में हैं।
चीन में इतनी बड़ी मात्रा में नक़द राशि पहली बार बरामद हुई है। अभियोग पक्ष के मुताबिक बरामद राशि को गिनने में लगी 16 काउंटिंग मशीनों में से चार मशीनें खराब हो गईं।
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने चीन के नागरिकों से वादा किया है कि वे चीन को 'भ्रष्टाचार मुक्त' राष्ट्र बनाएंगे। इस दौरान चीन सरकार ने भ्रष्टाचार विरोधी अभियान चल रहा है।
'शेर' हो या 'मक्खी' बचेंगे नहीं
चीन की मीडिया में यह मामला इस साल मई में सामने आया था। भ्रष्टाचार निरोधक विभाग के प्रमुख शु जिनहुई ने प्रेस वार्ता करके इसकी पुष्टि की।
चीन में साल 2014 के केवल पहले नौ महीने में ही भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के लिए दोषी पाए गए 13,000 अधिकारियों को सजा मिली।
राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने चेतावनी दी थी कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उनके अभियान के रास्ते में जो भी आएगा, चाहे वो 'शेर' हो या 'मक्खी', किसी को नहीं बख्शा जाएगा।
शी जिनपिंग की सरकार बनते ही चीन के संसद के उपाध्यक्ष और पूर्व सुरक्षा प्रमुख सहित चीन के कई दिग्गज राजनेताओं को भ्रष्टाचार विरोधी अभियान का लक्ष्य बनाया जा चुका है।