फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   corruption case in china

71 लाख के सूअर का खुर खाना मंहगा पड़ा

Sat, 09 Nov 2013 06:30 PM IST
Updated Sat, 09 Nov 2013 06:30 PM IST
विज्ञापन
corruption case in china

चीन की सत्ताधारी कम्यूनिस्ट पार्टी के एक नेता पर आरोप है कि उन्होंने पिछले तीन साल में एक रेस्त्रां का 71 लाख रुपए का बिल नहीं चुकाया। पार्टी ने उन्हें इसके लिए निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


चीन की सरकारी मीडिया के अनुसार हेनान प्रांत के एक छोटे से शहर वांगलुओ के सचिव हैन जुनहॉंग ने सूअर का खुर बेचने वाले एक रेस्त्रां से पिछले तीन साल में क़रीब 71 लाख रुपए का खुर खाया और उसका बिल नहीं चुकाया।
विज्ञापन


आख़िरकार रेस्त्रां के मालिक को रेस्त्रां ही बंद करना पड़ा।

बात जब पार्टी तक पहुंची तो पार्टी ने अपने नेता पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया। इस घटना की चीनी सोशल मीडिया पर ख़ूब आलोचना हुई और इस घटना ने एक बार फिर चीनी नेताओं और अधिकारियों के भ्रष्टाचार में लिप्त होने की बात को उजागर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी महीने के शुरू में ख़बर आई थी कि जियांग्सू प्रांत में एक मीनार बनाने के दौरान भी भ्रष्टाचार हुआ था।

भ्रष्टाचार


ग्लोबल टाइम्स अख़बार के मुताबिक़ वांगलुओ के अधिकारियों को जब कभी कोई सरकारी समारोह करना होता था तो इसी रेस्त्रां में उसका आयोजन होता था।

रेस्त्रां में बनाए जाने वाला सूअर का खुर चीनी खाने की एक लज़ीज़ डिश मानी जाती है।

चीनी सोशल नेटवर्किंग साइट वाइबो पर सबसे पहले इस घटना का किसी ने ज़िक्र किया, जिसके बाद चीन के सरकारी मीडिया ने भी इस ख़बर को प्रकाशित किया।

ग्लोबल टाइम्स के अनुसार पार्टी ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं, लेकिन तत्काल प्रभाव से पार्टी नेता हैन जुनहॉंग को निलंबित कर दिया है। उनके बक़ाया बिल का मामला भी सुलझा लिया गया है।

एक दूसरे अख़बार बीजिंग न्यूज़ के अनुसार रेस्त्रां के मालिक गेंग वाइजी ने कहा है, ''मैं बहुत बीमार हूं और मेरा एक छोटा बच्चा है। मेरे ऊपर क़र्ज़ है, मुझे उसे भी चुकाना है।''


चीन के राष्ट्रपति शि जिनपिंग ने पार्टी नेताओं और अधिकारियों के ख़र्च में कटौती का अभियान चलाने के आदेश दिए हैं। इनमें यह भी शामिल है कि किसी भी सरकारी भोज में मेहमानों को चार डिश और एक सूप से ज़्यादा कुछ न खिलाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed