{"_id":"5e9a46488ebc3e78dc778370","slug":"coronavirus-pandemic-could-cost-millions-of-jobs-in-global-tourism-industry-un-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus : 96 फीसदी प्रभावित हुआ वैश्विक पर्यटन उद्योग, जाएंगी लाखों नौकरियां","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
Coronavirus : 96 फीसदी प्रभावित हुआ वैश्विक पर्यटन उद्योग, जाएंगी लाखों नौकरियां
Sat, 18 Apr 2020 05:44 AM IST
संदीप भट्ट
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र
Published by: संदीप भट्ट
Updated Sat, 18 Apr 2020 05:44 AM IST
विज्ञापन
कोविड-19 महामारी के चलते वैश्विक रूप से पर्यटन उद्योग में लाखों नौकरियां जाएंगी। इस बीमारी से दुनिया का 96 फीसदी पर्यटन उद्योग प्रभावित हुआ है। संयुक्त राष्ट्र के विश्व पर्यटन संगठन ने यह चिंता जाहिर की है।
विज्ञापन
संगठन की रिपोर्ट के अनुसार, कोविड-19 ने नाटकीय रूप से इस उद्योग को बाधित किया है। 90 देशों ने पर्यटकों के लिए अपनी सीमाओं को पूरी तरह या आंशिक रूप से बंद कर दिया है, जबकि 44 देशों की सीमा कुछ देशों के लोगों के लिए बंद हैं। इतिहास में कोई इतनी बड़ी घटना नहीं रही जब यात्रा और पर्यटन इतनी बुरी तरह प्रभावित हुआ हो। यात्रा प्रतिबंधों के चलते भी बेरोजगारी बढ़ेगी।
विज्ञापन