{"_id":"8ccab74fff330bb97d8b8ea1a105bffa","slug":"coptic-christians-kidnapped-in-libya-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरमपंथियों ने किया कॉप्टिक ईसाइयों का अपहरण","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
चरमपंथियों ने किया कॉप्टिक ईसाइयों का अपहरण
Updated Sun, 04 Jan 2015 09:43 AM IST
विज्ञापन
उत्तरी लीबिया में नकाबपोश हथियारबंद लोगों ने मिस्र के 13 कॉप्टिक ईसाइयों को अगवा कर लिया है। लीबिया के सिर्ते शहर में चश्मदीदों ने बताया कि संदिग्ध इस्लामी चरमपंथी देर रात मिस्र के इन ईसाइयों के घरों में घुसे और उनसे पहचान पत्र दिखाने को कहा।
विज्ञापन
हथियारबंद लोगों ने ईसाइयों को मुस्लिम मजदूरों से अलग कर दिया। बताया जाता है कि इसके बाद उनके हाथपैर बांध दिए और चरमपंथी उन्हें अपने साथ गाड़ी में बैठाकर ले गए।
विज्ञापन
लीबिया में मिस्र के ईसाइयों के अपहरण की ये वारदात पिछले दिनों हुए हमलों में सबसे नई घटना है।
इस हफ़्ते की शुरुआत में सात कॉप्टिक ईसाइयों को सिर्ते शहर में एक फ़र्ज़ी चेकप्वाइंट से अगवा कर लिया गया था, जब वो शहर छोड़कर जाने की कोशिश कर रहे थे।
लीबिया पर इस वक्त विरोधी सेनाओं का नियंत्रण है और सिर्ते इस्लामी लड़ाकों के लिए सुरक्षित पनाहगाह बन गया है।