फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   controversial-painting-in-russia

महिलाओं के कपड़ों में रूस के राष्ट्रपति पुतिन?

Mon, 02 Sep 2013 02:36 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Mon, 02 Sep 2013 02:36 PM IST
विज्ञापन
controversial-painting-in-russia
रूस की पुलिस ने सेंट पीटर्सबर्ग की एक आर्ट गैलरी से एक चित्र ज़ब्त किया है। इसमें राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को महिलाओं के अंत:वस्त्र पहने दिखाया गया है।
विज्ञापन


चित्र में दिखाया गया है कि राष्ट्रपति  पुतिन प्रधानमंत्री दिमित्री मेदवेदेव के बालों में कंघी कर रहे हैं। सेंट पीट्सबर्ग के म्यूजियम ऑफ़ पॉवर के निदेशक के मुताबिक इस चित्र को बनाने वाले चित्रकार कोंस्टांटिन अलतुनिन फ़्रांस में शरण पाने के लिए देश छोड़कर भाग गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि अस्पष्ट क़ानून तोड़ने के आरोप में चार चित्र ज़ब्त किए गए थे।

समलैंगिकता का विरोध

इसके अलावा गैलरी से दो अन्य चित्रों को हटा दिया गया। इनमें रूढ़िवादी रूसी नेताओं को समलैंगिकता विरोधी विवादास्पद कानून लागू करने के लिए अभियान का नेतृत्व करते दिखाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैलरी के मालिक अलेक्जेंडर डॉनोस्की ने दावा किया कि चित्रों को हटाने के लिए उन्हें कोई औपचारिक नोटिस या स्पष्टीकरण नहीं दिया गया। ये चित्र अलतुनिन के 'रूलर्स' नाम की प्रदर्शनी में शामिल थे।

गैलरी की निदेशक तातियाना टिटोवा ने कहा कि चित्रों के ज़ब्तीकरण की कार्रवाई देखकर अलतुनिन देश छोड़कर चले गए।

जब्त किए गए एक चित्र में राष्ट्रपति पुतिन को नाइटगाउन पहने मेदवेदेव के पीछे खड़े हुए और उनके बालों में कंघी करते हुए दिखाया गया है, जबकि प्रधानमंत्री को महिला के शरीर और अधोवस्त्र पहने हुए चित्रित किया गया है।


एक दूसरे चित्र में सेंट पीटर्सबर्ग विधानसभा के सदस्य और रूस के समलैंगिकता विरोधी क़ानून के निर्माताओं में से एक विताली मिलानोव को इंद्रधनुष के खिलाफ खड़ा दिखाया गया है। इंद्रधनुष को समलैंगिकता का प्रतीक माना जाता है।

चौथी पेंटिंग में रूस के ऑर्थोडॉक्स चर्च के प्रमुख को टैटू से सजा हुआ चित्रित किया गया है, अधिकारियों ने इस चित्र को भी जब्त कर लिया है।

सेंट पीटर्सबर्ग में अगले हफ्ते जी-20 के सम्मेलन की मेजबानी करने वाला है। वह समलैंगिक दुष्प्रचार के खिलाफ कानून लागू करने वाला रूस का पहला शहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed