{"_id":"5b0485a04f1c1beb7e8b5245","slug":"conspiracy-to-attack-major-bombings-16-dead-in-afghanistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान में बम निष्क्रिय करने के दौरान 16 की मौत, बड़े हमले की साजिश","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
अफगानिस्तान में बम निष्क्रिय करने के दौरान 16 की मौत, बड़े हमले की साजिश
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 23 May 2018 02:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी अफगानिस्तान में मंगलवार को एक छोटी वैन में भरे विस्फोटकों को निष्क्रिय करने के दौरान धमाके में 16 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में 38 लोग जख्मी हो गए। अधिकारियों ने बताया कि आतंकी रमजान के अंत में भीड़ के बीच उस वक्त बड़े हमले की साजिश रच रहे थे, जब लोग ईद की खरीदारी के लिए अपने-अपने घरों से निकलते हैं। अभी किसी ग्रुप ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है।
विज्ञापन
कंधार में बस स्टेशन के पास खड़ी थी विस्फोटकों से भरी वैन
प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता दाउद अहमदी ने बताया कि कंधार के जिस बस स्टेशन के पास वह वैन खड़ी थी, सुरक्षा बलों ने उस इलाके को पहले ही खाली करा लिया था। उन्होंने बताया कि विस्फोट बहुत तगड़ा था और इलाका खाली होने के बावजूद वहां से गुजरने वाले लोग ही ज्यादातर इसके शिकार हुए हैं। पुलिस के प्रवक्ता मोहम्मद कासिम आजाद ने बताया कि सुरक्षा बलों ने जैसे ही वैन में रखे विस्फोटकों को निष्क्रिय करने की कोशिश की उसी वक्त धमाका हो गया।
विज्ञापन
धमाके में 38 लोग जख्मी, ईद के दौरान बड़े हमले की साजिश थी
अहमदी ने बताया कि मृतकों में चार सुरक्षाकर्मी और पांच बच्चे शामिल हैं, जबकि 10 सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं। घटनास्थल पर दो एंबुलेंस तैनात किए गए हैं। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर सुरक्षा बलों को विस्फोटकों से भरा एक बड़ा कंटेनर मिला है। इसके अलावा रॉकेट लॉन्चर ग्रेनेड, आत्मघाती जैकेट और कारतूस मिले हैं। एक सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा बलों ने एक बड़ा हादसा होने से बचा लिया। गौरतलब है कि सोमवार को तालिबान ने काबुल के नागरिकों को सैन्य ठिकानों से हट कर रहने की चेतावनी दी थी। बताया जाता है कि वो काबुल में और बड़े हमले करने की साजिश रच रहे हैं।
विज्ञापन