{"_id":"58fa26f34f1c1b8e338b4a4f","slug":"consequences-will-be-suffer-on-the-exclusion-of-elections-prachand","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव का बहिष्कार किया तो मधेसियों को चुकानी होगी कीमत : प्रचंड ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
चुनाव का बहिष्कार किया तो मधेसियों को चुकानी होगी कीमत : प्रचंड
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
Updated Fri, 21 Apr 2017 09:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने शुक्रवार को कहा कि मधेस केंद्रित सात पार्टियों के गठबंधन, संयुक्त लोकतांत्रिक मधेसी मोर्चा ने अगर अगले महीने 14 मई को प्रस्तावित स्थानीय चुनाव में भाग लेने के सरकार के अनुरोध को ठुकरा दिया, तो उसे इसकी भारी कीमत चुकानी होगी।
विज्ञापन
झापा के बिर्तामोड़ में सीपीएन की तरफ से आयोजित एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रचंड ने कहा कि उनकी सरकार ने मोर्चा की चुनाव में भागीदारी के लिए उसकी चिंताओं को दूर करने के लिए काफी उदारता दिखाई है।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि वह 14 मई को होने वाले चुनाव में हिस्सा लेने के लिए मधेसी मोर्चा को समझाने की कोशिश करेंगे। दहल ने कहा कि यदि फिर भी मोर्चा के नेताओं ने स्थानीय चुनाव में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया तो उनका यह निर्णय उन्हें के लिए नुकसानदायक होगा। उन्होंने कहा कि यदि मोर्चा ने चुनाव बहिष्कार कर निर्णय लिया तो जनता उन्हें खारिज कर देगी। दहल ने यह भी कहा कि यह चुनाव एक चरण में होगा। इससे पहले संयुक्त लोकतांत्रिक मधेस मोर्चा (एमएलएमएम) ने संयुक्त रूप से एक नई पार्टी, राष्ट्रीय जनता पार्टी (आरजेपी)के गठन की घोषणा की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें : नेपाल में फिर तनाव: सरकार चुनाव पर अडिग, मधेसी कर रहे विरोध