फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Congress tweet on the threat of the economist taking the court

कांग्रेस के ट्वीट पर अर्थशास्त्री ने दी कोर्ट में ले जाने की धमकी

Fri, 09 Mar 2018 05:21 PM IST
एजेंसी, सिंगापुर
एजेंसी, सिंगापुर Updated Fri, 09 Mar 2018 05:21 PM IST
विज्ञापन
Congress tweet on the threat of the economist taking the court
Sonia Gandhi Dinner Diplomacy
सिंगापुर में भारतीय मूल के एक अर्थशास्त्री ने एक ट्वीट को लेकर कांग्रेस पार्टी को कोर्ट में ले जाने की धमकी दी है। यह ट्वीट सिंगापुर यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी के संबोधन का है। कांग्रेस पार्टी द्वारा पोस्ट किए गए ट्वीट में पहले कांग्रेस की आलोचना वाले एक श्रोता के सवाल को शामिल किया है और फिर उसमें कांग्रेस की प्रशंसा करने वाले श्रोता के सवाल को जोड़ा गया है। इसके बाद वीडियो में दूसरे सवाल पर राहुल के दिए हुए मजाकिया जवाब को शामिल किया गया है। पहला सवाल पूछने वाले व्यक्ति प्रसनजीत बासु हैं। वे एक अर्थशास्त्री और ‘एशियन रिबर्न’ नामक किताब के लेखक हैं। कांग्रेस द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में अपने सवाल पर राहुल के दिए गए जवाब को शामिल न किए जाने से वे नाराज हैं।
विज्ञापन


हालांकि वीडियो के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है लेकिन बासु इसे फर्जी वीडियो बता रहे हैं। कांग्रेस ने बासु के सवाल को भी ज्यों का त्यों रखा है और उसमें केवल उस जवाब को प्रमुखता दी है जिसमें राहुल बासु के सवाल की ओर इशारा करते हैं। वहीं इसके बाद भी बासु का मानना है कि कांग्रेस ने उनकी छवि का इस्तेमाल राहुल गांधी के झूठे प्रचार के लिए किया है। बासु ने फर्जी वीडियो को हटाने या सिंगापुर की अदालत में मुकदमा झेलने के लिए तैयार रहने को कहा है। 
विज्ञापन


दरअसल अपने सवाल में बासु ने पूछा था कि आखिर क्यों जब आपके परिवार ने भारत पर शासन किया उस दौरान भारत की प्रति व्यक्ति आय विश्व औसत से कम थी? और जब से आपके परिवार ने भारत की सत्ता छोड़ी है तब से भारत की प्रति व्यक्ति आय दुनिया के औसत से काफी तेज हो गई है? वहीं वीडियो क्लिप में कांग्रेस ने इस पर राहुल के जवाब को काट दिया है और जवाहर लाल नेहरू और कांग्रेस की प्रशंसा वाले एक सवाल पर दोनों सवालों पर दिए गए मजाकिया जवाब को जोड़ दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंगापुर के प्रधानमंत्री से मिले राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग और वहां के अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा और दूरसंचार उद्यमी सैम पित्रोदा थे। कांग्रेस अध्यक्ष ने सांसद लिम वी कियाक, वरिष्ठ राज्यमंत्री जनिल पुथुचियरी, सामाजिक और परिवार विकास मंत्री डेसमंड ली, सांसद जोन परेरा, सांसद विक्रम नायर और विदेश मंत्री विवियन बालाकृष्णन से भी मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed