फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   conflict between the opposition election in Syria

विरोध और संघर्ष के बीच सीरिया में चुनाव

Tue, 03 Jun 2014 12:35 PM IST
Updated Tue, 03 Jun 2014 12:35 PM IST
विज्ञापन
conflict between the opposition election in Syria

सीरिया में राष्ट्रपति चुनावों के लिए मंगलवार को मतदान हो रहा है। ये चुनाव इसलिए ख़ास हैं क्योंकि सीरिया पिछले तीन साल से संघर्ष और संकट से जूझ रहा है जिसमें अब तक लाखों लोग मारे जा चुके हैं जबकि बहुत से बेघर हैं।

विज्ञापन


इस चुनाव में मौजूदा राष्ट्रपति बशर अल असद की जीत तय मानी जा रही है। अगर ऐसा होता है तो वो तीसरी बार सीरिया के राष्ट्रपति बनेंगे और उनका कार्यकाल सात वर्ष का होगा।
विज्ञापन


असद के आलोचकों ने चुनावों को ख़ारिज किया है। वैसे ये कई दशक में पहला मौका है जब एक से ज़्यादा उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। हालांकि असद के मुक़ाबले जो अन्य दो उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, वो ज्यादा जाने माने नाम नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें एक हैं मेहर हजर और दूसरे हसन अल नूरी, ये दोनों उम्मीदवार उस तरह चुनाव प्रचार भी नहीं कर पाए जैसे राष्ट्रपति असद ने किया।

प्रधानमंत्री ने बताया ऐतिहासिक मौका

conflict between the opposition election in Syria

जहां सीरिया के प्रधानमंत्री वाएल अल हल्की ने इन चुनावों को ऐतिहासिक मौका बताया है वहीं विपक्ष ने इसे ख़ारिज किया है।

सीरियाई प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील की कि वो ऐसा राष्ट्रपति चुनें जो देश की सुरक्षा और स्थिरता को सुनिश्चित कर सके। गृह मंत्रालय के मुताबिक़ देश के बाहर और भीतर कुल एक करोड़ 58 लाख मतदाता हैं और वोटिंग के लिए 9600 केंद्र बनाए गए हैं।

वैसे वोटिंग उन्हीं इलाक़ों में होगी जहां सरकार का नियंत्रण है। देश के कई इलाक़े या तो विद्रोहियों के कब्जे में हैं या उन्हें लेकर संघर्ष चल रहा है।

वहीं विपक्ष ने साफ किया है कि वो इन चुनावों में बाधा पहुंचाने की पूरी कोशिश करेगा जबकि पश्चिमी देशों के समर्थन वाले सीरियाई राष्ट्रीय गठबंधन ने चुनावों का बहिष्कार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed