फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   companies started 'sneakers campaign' to improve the health of their employees in japan

कर्मचारियों की अच्छी सेहत के लिए जापानी कंपनियों ने निकाला अनोखा रास्ता, सरकार भी कर रही समर्थन

Tue, 01 May 2018 11:56 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 01 May 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
companies started 'sneakers campaign' to improve the health of their employees in japan

जापान की कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारी अधिकतर बैठकर काम करते हैं। ऐसे में फिजिकल एक्टीविटी भी कम होती है जिसका असर उनकी सेहत पर पड़ता है। लेकिन जापानी कंपनियों ने इस समस्या का भी तोड़ निकाल लिया है। अब कंपनियां अपने कर्मचारियों को स्नीकर्स (स्पोर्टस शूज) पहनने के लिए प्रेरित कर रही हैं। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि उनकी सेहत सुधर सके। कर्मचारियों को कुछ दूरी तक चलने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

विज्ञापन


कंपनियों ने इस पहल के तहत ऑफिस से स्टेशन तक के रास्तों के मैप भी बनाए हैं। साथ ही कई कंपनियों ने कॉम्पीटिशन भी शुरू कर दिए हैं। जिसमें जो भी कर्मचारी औसत से ज्यादा पॉइंट हासिल करेंगे उन्हें कंपनी की तरफ से इनाम के तौर पर गिफ्ट दिया जाएगा। इसकी मॉनिटरिंग स्मार्टफोन की सहायता से की जाती है। वहीं कंपनियों के इन प्रयासों का सरकार भी पूरा समर्थन कर रही है। 
विज्ञापन


टोक्यो की सॉफ्ट ड्रिंक कंपनी में काम करने वाली 27 साल की मरिको इनोमोता बताती हैं कि पहले वह स्टेशन तक बस से जाती थीं। लेकिन कंपनी ने अपने सभी कर्मचारियों को स्टेशन वाले मैप दिए हैं जिनमें उन्हें एक स्टेशन पहले उतरने की सलाह दी गई है। मरिको कहती हैं कि अब वह रोजाना 25 मिनट वॉक करती हैं। इस कैंपेन पर जापान की स्पोर्टस एजेंसी का कहना है कि देश में 20-60 साल के लोगों का मानना है कि वह फिजिकल वर्क नहीं कर पाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

companies started 'sneakers campaign' to improve the health of their employees in japan

एजेंसी के मुताबिक इसलिए उसने 'टेक 1,000 मोर स्टेप देन यूजुअल' कैंपेन की शुरुआत की है। इस कैंपेन से प्रेरित होकर अब चिबा शहर के प्रशासन ने भी कर्मचारियों को स्पोर्टस शूज पहनने को कहा है। इसके अलावा टोक्यो की कंपनी टोक्यू कॉर्प ने 'वॉक ब्रिज' नाम से प्रोजेक्ट भी शुरू किया है। इसके तहत कंपनी ने एक दिन का टारगेट 8,500 कदम रखा है जिसमें औसत से ज्यादा पॉइंट पाने वालों को कंपनी हर महीने पुरस्कृत करती है।      

देश में लगातार विकसित होते इस कार्यक्रम के बाद अब शूज कंपनियों ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। अब कंपनियां ऑफिस में पहने जाने वाले जूतों के नए डिजाइन पेश करने लगी हैं। इसमें कई प्रकार के ऑफिस शूज डीजाइन बनाए गए हैं जिसमें लैदर के जूते भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed