{"_id":"5b7b98cc42c7924653269270","slug":"colombia-rescued-49-women-pushed-for-forced-prostitution","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलंबिया : जबरन वेश्यावृत्ति में धकेली गईं करीब 49 महिलाओं को बचाया","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
कोलंबिया : जबरन वेश्यावृत्ति में धकेली गईं करीब 49 महिलाओं को बचाया
एएफपी, बोगोटा
Updated Tue, 21 Aug 2018 10:15 AM IST
विज्ञापन
नाइट क्लब में वेश्यावृत्ति में धकेली गई करीब 50 महिलाओं को पर्यटकों के बीच लोकप्रिय कार्टाजेना से बचाया गया है। कोलंबियाई अभियोजकों ने बताया कि इनमें से 26 कोलंबियाईं और 23 वेनेजुएला की महिलाएं हैं। इन्हें कथित तौर पर जबरन वेश्यावृत्ति में धकेला गया था।
विज्ञापन
अटॉर्नी जनरल मारियो गोमेज़ ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उन्हें झूठे वादे कर यहां लाया गया और फिर संदिग्ध स्थिति में बंदी बनाकर रखा गया। इस काम में दलालों का बड़ा नेटवर्क लगा हुआ है और उन्होंने पीड़ितों के पासपोर्ट और पहचान पत्र अपने पास रख लिए थे।
विज्ञापन
महिलाओं को बचाने की मुहिम ‘अभियान वेस्टा’ कुछ सप्ताह पहले शुरू की गई थी और इस संबंध में पिछले महीने 18 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था।