फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Co-pilots last words, all right, good night

लापता विमान के सह-पायलट के आखिरी शब्द

Tue, 25 Mar 2014 05:27 PM IST
Updated Tue, 25 Mar 2014 05:27 PM IST
विज्ञापन
Co-pilots last words, all right, good night

मलेशिया एयरलाइंस के लापता विमान में सवार चीन के नागरिकों के परिजनों की मंगलवार को बीजिंग में मलेशियाई दूतावास के बाहर सुरक्षाकर्मियों से झड़प हुई।

विज्ञापन


क़रीब 200 लोगों ने मलेशिया दूतावास तक जुलूस निकाला। उनके हाथों में तख्तियां थीं जिन पर लिखा था कि मलेशिया सरकार इस मामले में सच बताए। सुरक्षाकर्मियों ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो प्रदर्शनकारी उनसे उलझ गए।
विज्ञापन


इस बीच लापता विमान का पता लगाने के लिए हिंद महासागर में चलाए जा रहे अभियान को ख़राब मौसम के कारण रोक दिया गया है। ऑस्ट्रेलियाई सामुद्रिक सुरक्षा प्राधिकरण (एम्सा) ने कहा कि तेज़ हवाओं और बारिश के कारण विमानों की उड़ान संभव नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि तलाशी अभियान बुधवार को फिर शुरू हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी यात्रियों की मौत की संभावना

Co-pilots last words, all right, good night

मलेशिया के प्रधानमंत्री नजीब रज़ाक ने मंगलवार को कहा था कि सैटेलाइट से मिली तस्वीरों के विश्लेषण से संकेत मिले हैं कि मलेशिया एयरलाइंस की उड़ान संख्या एमएच-370 की यात्रा हिंद महासागर के दक्षिणी हिस्से में समाप्त हुई।

उन्होंने यह भी कहा कि इस बात की भी आशंका है कि विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गई है। चीन ने उन आँकड़ों को देखने की बात कही है जिनके आधार पर मलेशिया इस नतीजे पर पहुंचा है।

मलेशियाई विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की पुष्टि के बाद विमान में सवार यात्रियों के परिवार में शोक की लहर दौड़ गईं।

आखिरी संदेश

Co-pilots last words, all right, good night

आठ मार्च को मलेशिया एयरलाइंस की उड़ान संख्या एमएच-370 ने स्थानीय समयानुसार सुबह 12.41 बजे कुआलालांपुर से बीजिंग के लिए उड़ान भरी थी।

इस विमान में 227 यात्री और चालक दल के 12 सदस्य सवार थे। सह-पायलट ने एयर ट्रैफ़िक कंट्रोलर को 1.19 बजे संदेश दिया-''ऑल राइट, गुड नाइट।"

उस समय अधिकारियों ने बताया कि मलेशियाई विमान में दो ऐसे यात्री भी सवार हुए हैं, जिनके पास चोरी किए हुए पासपोर्ट हैं। इससे संदेह पैदा हुआ था कि विमान के लापता होने के पीछे चरमपंथी हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed