32 साल बाद मिला पर्वतारोही का शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्वतारोहियों को फ्रांस के आल्प्स पर्वत में बर्फ में दबा एक युवा पर्वतारोही का शव मिला है, फ्रांस के मीडिया ने ये खबर दी है।
पैट्रिस हैवर्ट नाम के ये पर्वतारोही आख़िरी बार एक मार्च 1982 को देखे गए थे। पैट्रिस अकेले ही फ़्रांस और इटली की सीमा पर मॉं ब्लैंक पर्वत श्रृंखला पर चढ़ाई करने निकले थे।
मौसम अचानक ख़राब हो गया और 23 साल के पैट्रिस उसके बाद नहीं लौटे। अधिकारियों का कहना है कि पैट्रिस के शव से उनका पहचानपत्र और स्की के उपकरण भी मिले हैं। स्थानीय अखबार डल्फ़िने लिबेरे के मुताबिक उनका शव तीन जुलाई को दो पर्वतारोहियों को 2,687 मीटर की ऊंचाई पर मिला।
आल्प्स पर्वत पर मिला शव
उनके पिता गेरार्ड ने आरटीएल रेडियो को बताया कि वो अपने बेटे के शव को ढूंढने की उम्मीद ही छोड़ चुके थे।
उन्होंने कहा, "मैं एक पहाड़ी आदमी हूं। बेहतर होता कि वो वहीं रहता। वो किसी ताबूत के मुकाबले पहाड़ पर ही बेहतर था।"
हर साल हज़ारों पर्वतारोही ख़राब मौसम और दुर्गम इलाके में अपनी जान जोखिम में डालकर मॉ ब्लैंक पर्वत श्रृंखला की चढ़ाई करते हैं और दर्जनों लोग जान गंवा बैठते हैं।
साल 2012 में बर्फ़ीली चट्टान खिसकने से फ़्रांस में आल्प्स पर्वत पर नौ पर्वतारोहियों की मौत हो गई थी।