हांगकांग में झड़पें, प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हांगकांग में पुलिस ने सरकारी इमारतों के पास जमा हजारों लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे हैं।
इस दौरान दर्जनों प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार भी किया गया जबकि सैंकड़ों लोगों का कहना है कि वो अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे। हांगकांग में लगभग एक हफ्ते से प्रदर्शनों के कारण तनाव का माहौल है।
प्रदर्शनकारी चाहते हैं कि चीन सरकार उन नियमों को खत्म कर दे जिनके मुताबिक ये तय करने का अधिकार चीन सरकार की एक कमेटी को होगा कि हांगकांग में नेतृत्व के लिए 2017 में होने वाले में कौन उम्मीदवार हिस्सा लेगा।
प्रदर्शनकारी पूरी तरह लोकतांत्रिक चुनावों की मांग कर रहे हैं जबकि चीन सरकार इसके लिए तैयार नहीं है।
रोश में प्रदर्शनकारी
हांगकांग के मुख्य कार्यकारी सीवाई लेउंग ने प्रदर्शनों को गैरकानूनी बताया है और कहा है कि चुनाव योजना के मुताबिक होंगे। चीन ने भी इन प्रदर्शनों की निंदा की है।
प्रदर्शनकारियों ने उन रास्तों को रोकने का प्रयास किया जो हांगकांग के आर्थिक केंद्र की तरफ़ जाते हैं। इस दौरान उनकी पुलिसकर्मियों से झड़पें भी हुईं।
बेहद व्यस्त कनॉट रोड से प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस ने कई बार काली मिर्च के स्प्रे और आंसू गैस का सहारा लिया जबकि प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान ख़ुद को छतरियों और मास्क से बचाने का प्रयास किया।