यरुशलम के अल-अक़्सा मस्जिद में झड़प
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वी यरुशलम की अल-अक्सा मस्जिद परिसर में पुलिस के घुसने के बाद हिंसा भडक उठी है।इसराइल वाइनेट न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक दर्जनों पुलिसकर्मी मस्जिद में घुस गए जिन पर फलस्तीनियों ने पथराव किया।
पुलिस ने कहा कि वो दंगा रोकने के लिेए मस्जिद परिसर में घुसी थी।ऐसी ही एक हिंसक घटना जुलाई के अंत में भी हुई थी।
अल-अक्सा मस्जिद मुस्लिमों के सबसे पवित्र स्थानों में से एक है।लेकिन यह मस्जिद जिस परिसर के अंदर है जो कि यहूदियों के लिए भी पवित्र स्थल है।
टकराव
यह परिसर इसराइल और फलस्तीन के बीच धार्मिक और राजनीतिक टकराव की जड रहा है
और अक्सर यहां हिंसक घटनाएं होती रही है।
पिछले हफ्ते इसराइल के रक्षा
मंत्री मोशे यालून ने दो मुस्लिम संगठनों के परिसर में घुसने पर पाबंदी लगा
दी थी जिसके बाद तनाव बढ गया था।
यालून का कहना है कि ये संगठन मुख्य रूप
से तनाव और हिंसा के लिए जिम्मेदार हैं और शांति बनाए रखने के लिए उन पर
पांबदी लगाना जरूरी था।