फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   clash between azerbaijan and armenia

अजरबैजान और आर्मीनिया में संघर्ष, 30 की मौत

Sun, 03 Apr 2016 03:58 PM IST
बीबीसी/कॉकेशस
बीबीसी/कॉकेशस Updated Sun, 03 Apr 2016 03:58 PM IST
विज्ञापन
clash between azerbaijan and armenia
अजरबैजान और आर्मीनिया में संघर्ष - फोटो : BBC

कॉकेशस क्षेत्र के विवादास्पद नागोरनो कोराबाख इलाक़े में अज़रबैजान और आर्मीनिया के बीच झड़पों में कई लोगों की मौत हो गई है। आर्मीनिया ने दावा किया है कि इन झड़पों में उसके 18 सैनिक मारे गए हैं जो पिछले दो दशक में सेना को हुई सबसे बड़ी क्षति है। दूसरी तरफ अज़रबैजान का कहना है कि उसके 12 सैनिक मारे गए हैं। दोनों तरफ के आम नागरिकों के मारे जाने की अपुष्ट ख़बरें भी आ रही हैं। आर्मीनिया और अज़रबैजान के बीच 1994 में युद्ध खत्म होने के बाद से ही नागोरनो कोराबाख इलाक़े पर आर्मीनियाई अलगाववादियों का कब्जा है।

विज्ञापन


दोनों देशों को हथियार बेचने वाले रूस ने आर्मीनिया और अज़रबैजान से तत्काल संघर्षविराम करने की अपील की है और दोनों पक्षों को संयम बरतने को कहा है। अज़रबैजान का कहना है कि उसके सैनिकों पर भारी हथियारों से गोलीबारी की गई और फिर उन्होंने जवाबी कार्रवाई करते हुए सामरिक दृष्टि से अहम दो पहाड़ियों और एक गांव पर क़ब्ज़ा कर लिया है। दूसरी तरफ़ आर्मीनिया सरकार ने आरोप लगाया है कि पहले अज़रबैजान ने टैंकों, तोपों और हेलीकॉप्टरों से भारी गोलीबारी की थी। आर्मीनिया समर्थित रक्षा मंत्रालय ने कोराबाख में बताया कि 12 साल के एक बच्चे की मौत हो गई है जबकि दो अन्य बच्चे घायल हैं। आर्मीनिया और अज़रबैजान के बीच 1980 के दशक के अंत में संघर्ष की शुरुआत हुई थी और 1991 में सोवियत संघ के विघटन पर इसने युद्ध का रूप ले लिया था। साल 1994 में युद्धविराम से पहले इस लड़ाई में 30 हज़ार लोग मारे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed