फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   claim to kill 800 IS fighters in Iraq

इराक में 800 आईएस लड़ाके मारने का दावा

Thu, 27 Oct 2016 06:39 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Thu, 27 Oct 2016 06:39 PM IST
विज्ञापन
claim to kill 800 IS fighters in Iraq
- फोटो : BBC

अमरीकी सेना का कहना है कि उत्तरी इराक़ में चरमपंथी गुट आईएस के खिलाफ चल रही की अमरीकी कार्रवाई में करीब 800 चरमपंथी मारे गए हैं। ग्यारह दिन पहले शुरू किए गए इस अभियान का मकसद मोसुल को आईएस के कब्जे से छुड़वाना है।

विज्ञापन


मोसुल इस्लामी चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) का गढ़ माना जाता और अमरीकी गठबंधन इस चढ़ाई में इराक़ी सरकार और कुर्द सैनिकों का समर्थन कर रही है। ये सैनिक अब मोसुल शहर के काफी करीब पहुँच गए हैं।
विज्ञापन


एक अमरीकी जनरल जोसेफ वोटल ने एएफपी को बताया, '' मोसुल को लेकर डेढ़ हफ्ते पहले शुरू हुए अभियान में हमने अब तक करीब 800 से 900 आईएस लड़ाके मारे हैं।''
विज्ञापन
विज्ञापन


ये अभियान अब तक मोसुल के आसपास के इलाकों और गांवों पर केंद्रित रहा है। एएफपी के मुताबिक आईएस की तरफ से हमले तेज हो सकते हैं क्योंकि इराकी सेना अब शहर की ओर बढ़ रही है। अमरीका के अनुसार मोसुल में आईएस लड़ाकों की संख्या 3500 से 5000 तक हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed