फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Chronology of Terrorist Attack in Western Countries

2017: 8 महीने में हुए 8 आतंकी हमले, न्यू टेरर ट्रेंड बना भीड़ को रौंदना

Fri, 18 Aug 2017 12:38 PM IST
amarujala.com- Presented By: त्रिनाथ त्रिपाठी
amarujala.com- Presented By: त्रिनाथ त्रिपाठी Updated Fri, 18 Aug 2017 12:38 PM IST
विज्ञापन
Chronology of Terrorist Attack in Western Countries
आतंकी हमले के बाद तैनात जवान
पिछले 24 घंटों में एक के बाद एक हुए दो आतंकी हमलों से स्पेन दहल गया है। इन हमलों में 13 लोगों की मौत हो गई जबकि 100 से ज्यादा लोगों के जख्मी होने की खबर है। इसमें पहला हमला बार्सिलोना के सिटी सेंटर में हुआ जहां आतंकियों की एक वैन ने कई लोगों को कुचल दिया। तो वहीं दूसरा हमला कैम्ब्रिल्स में हुआ। यहां भी आतंकियों ने लोगों के बीच कार घुसा दी।
विज्ञापन


इन दिनों भीड़ को रौंदना आतंकवादियों का न्यू टेरर ट्रेंड बन गया है। साल 2017 में यानी पिछले 8 महीनों में 8 आतंकी हमलों ने दुनिया के अलग-अलग देशों को दहला दिया है।
विज्ञापन


जानें कब और कहां हुए ये हमले ?

18 अगस्त 2017: शुक्रवार को तड़के सुबह स्पेन में दूसरा आंतकी हमला हुआ। यह हमला बार्सिलोना से करीब 100 किलोमीटर दूर कैम्ब्रिल्स में हुआ, जहां एक शख्स ने लोगों के बीच कार घुसा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


17 अगस्त 2017: स्पेन के बार्सिलोना में गुरुवार को हुए आतंकी हमले में 13 लोगों की मौत हो गई जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए। यह हमला बार्सिलोना के सिटी सेंटर में हुआ जहां आतंकियों की एक वैन ने कई लोगों को कुचल दिया।

9 अगस्त 2017: इसी महीने पेरिस में एक शख्स ने कुछ सैनिकों पर बीएमडब्ल्यू गाड़ी दौड़ा दी, इसमें छह लोग घायल हो गए थे।

पढ़ें:- ...तो क्या समाज बदलने की चाह लेकर ISIS से जुड़ रही हैं महिलाएं!

3 जून 2017: इसी साल जून में लंदन में आतंकी हमला हुआ था, जिसमें तीन जिहादियों ने लंदन ब्रिज पर लोगों पर वैन दौड़ा दी और कई लोगों पर चाकू से हमला किया। आतंकवादी संगठन आईएसआईएस ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।

23 मई 2017: ब्रिटेन के मैनचेस्टर शहर में 23 मई को एक बम धमाका हुआ। इस धमाके में 22 लोगों की मौत हो गई जबकि 50 लोग घायल हो गए थे।

21 अप्रैल 2017: फ्रांस में राष्ट्रपति चुनाव से ठीक पहले पेरिस में एक आतंकवादी ने पुलिस बस पर हमला कर दिया था, जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो थे। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन आईएसआईएस ने ली थी।


पढ़ें:- EXCLUSIVE: आखिर कश्मीर में काले झंडों में क्यों दफ्न किए जा रहे हैं आतंकियों के शव?

8 अप्रैल 2017: स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में एक शख्स ने स्टोर में तेज गति से एक ट्रक को घुसा दिया था। स्वीडन के प्रधानमंत्री ने इस हमले को आतंकवादी हमला करार दिया था।

22 मार्च 2017: इसी साल मार्च में ब्रिटेन की संसद के बाहर आतंकी हमला हुआ था, जहां एक हमलावर ने अंधाधुंध गोलियां बरसाते हुए लोगों को अपनी कार से रौंद दिया। बाद में उसने संसद में घुसने की कोशिश भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed