फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Christchurch mosque shootings : Panic and anger atmosphere in the world

न्यूजीलैंड मस्जिद हमला: दुनियाभर में डर और गुस्से का माहौल

Fri, 15 Mar 2019 10:13 PM IST
तिवारी अभिषेक भाषा, ऑकलैंड
भाषा, ऑकलैंड Published by: तिवारी अभिषेक Updated Fri, 15 Mar 2019 10:13 PM IST
विज्ञापन
Christchurch mosque shootings : Panic and anger atmosphere in the world
- फोटो : PTI

न्यूजीलैंड में दो मस्जिदों पर हमलों के बाद दुनियाभर में डर, गुस्सा और दुख का माहौल बन गया है। शुक्रवार को इस हमले में कम से कम 49 लोगों की मौत हो गयी। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंड्रा एर्डर्न ने इसे अपने देश के इतिहास का सबसे काला दिन करार देते हुए कहा, ‘‘यह साफ है कि इसे अब केवल आतंकी हमला कहा जा सकता है।’’ 

विज्ञापन


एक हमलावर ने इस जानलेवा हमले का वीडियो प्रसारित किया जिसके बाद इस तरह के हमलों की आशंका के साथ डर और गुस्सा पैदा हो गया है। माना जा रहा है कि यह हमलावर ऑस्ट्रेलिया का है। न्यूजीलैंड की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने कहा कि वह दो मस्जिदों पर हमलों से बहुत दुखी हैं जिनमें 49 लोग मारे गये।
विज्ञापन


उन्होंने एक संदेश में कहा, ‘‘मैं क्राइस्टचर्च की घटना से बहुत आहत हूं। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं सभी न्यूजीलैंड वासियों के साथ हैं।’’ महारानी एलिजाबेथ (92) ब्रिटेन के अलावा ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और न्यूजीलैंड समेत 15 अन्य देशों की भी महारानी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोप फ्रांसिस ने न्यूजीलैंड की दो मस्जिदों में शुक्रवार को हुए हमले के बाद देश के सभी निवासियों और खासकर मुस्लिम समुदाय के प्रति अपनी दिली एकजुटता का आश्वासन दिया। इन हमलों में 49 लोगों की मौत हो गई।  तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने कहा, ‘‘इस हमले के बाद इस्लाम को लेकर शत्रुता का माहौल व्यक्तिगत उत्पीड़न की सीमाओं से नरसंहार के स्तर तक पहुंच गया है।’’  उन्होंने कहा, ‘‘अगर तत्काल कदम नहीं उठाये जाते तो ऐसी अन्य विपदाओं की खबर आएगी। मैं दुनिया का, खासकर पश्चिमी देशों का आह्वान कर रहा हूं कि तत्काल कदम उठाये जाएं।’’ 

नॉर्वे की प्रधानमंत्री एर्ना सोलबर्ग ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आतंकवाद के सभी प्रकारों से मुकाबला करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वाकई यह घटना बहुत दुखद है। मलयेशिया के प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने उम्मीद जताई कि न्यूजीलैंड जिम्मेदार आतंकियों को गिरफ्तार करेगा और कानून के तहत जरूरी कार्रवाई करेगा। दुनिया में सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाले इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विदोयो ने कहा, ‘‘हम इस तरह के हिंसक हमलों की कड़ी निंदा करते हैं।’’ 

ब्रिटिश प्रधानमंत्री थेरिसा मे ने क्राइस्टचर्च में भयावह आतंकी हमले के बाद गहन संवेदना प्रकट की। लंदन की पुलिस सेवा ने कहा कि वह मस्जिदों के आसपास मुस्तैदी बढ़ा रही है और हर धर्म के समुदायों से संवाद कर रही है। ऑस्ट्रेलिया में न्यू साउथ वेल्स की पुलिस ने कहा कि एहतियातन मस्जिदों के आसपास गश्त बढ़ाई जा रही है।

रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन ने कहा, ‘‘मुझे आशा है कि इस हमले के जिम्मेदार लोगों को कठोर सजा दी जाएगी।’’ जर्मन चांसलर एंजिला मर्केल ने कहा कि हम इस तरह के आतंकवाद के कृत्यों के खिलाफ एक साथ खड़े हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने भी हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि फ्रांस किसी भी तरह के आतंकवाद के खिलाफ खड़ा है।

नाटो प्रमुख जेन्स स्टोल्टेनबर्ग ने कहा कि अमेरिका नीत बल अपने खुले समाज और साझा मूल्यों के बचाव में हमारे दोस्त और साझेदार देश न्यूजीलैंड के साथ खड़ा है। स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने कहा कि पीड़ितों, परिवारों और न्यूजीलैंड सरकार के साथ उनकी संवेदना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed