फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   chinese statues hide in mask

चीन: क्यों छिपे हैं प्रतिमाओं के चेहरे?

Fri, 28 Feb 2014 04:41 PM IST
Updated Fri, 28 Feb 2014 04:41 PM IST
विज्ञापन
chinese statues hide in mask

चीन की राजधानी बीजिंग में प्रदूषण की वजह से छाए धुंए और धुंध यानी स्मॉग से बचाने के लिए पीकिंग विश्वविद्यालय के आस-पास की प्रतिमाओं के चेहरे पर मास्क लगा हुआ देखा गया है।

विज्ञापन


चीन में प्रदूषण के ख़त्म होने के आसार नहीं देखते हुए एक छात्र ने यह हास्यात्मक प्रयोग किया है।

छात्र के इस काम ने सोशल नेटवर्किंग साइट विबो पर यूज़र्स का ध्यान अपनी ओर खींचा है जहां प्रदूषण को लेकर लोगों की हास्य पुट वाली रचनात्मक टिप्पणियां देखी जा रही है। उसने चीन के निवासियों द्वारा स्मॉग से बचने के लिए इस्तेमाल होने वाले मास्क से मूर्तियों के चेहरों को ढका है।
विज्ञापन


माओत्से तुंग
चीनी ब्लॉगर्स के मनोरंजन के लिए और भी बहुत कुछ है इस साइट पर। एक अन्य यूज़र ने माओत्से तुंग का एक मास्क लगा चित्र बनाया है जो चीनी वेबसाइट पर वायरल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दूसरे व्यक्ति ने दावा किया है कि उसने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की तस्वीर उस वक्त ली जब वह बीजिंग के लोकप्रिय पर्यटन स्थल के अपने बहुप्रचारित दौरे के दौरान बिना मास्क के गए थे।


लेकिन साउथ चीन मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक़ इस व्यक्ति की खींची हुई तस्वीर में सिवाय धुएं की मोटी चादर को छोड़कर और कुछ भी नहीं दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed