{"_id":"5a59560f4f1c1bb13f8b484c","slug":"chinese-internet-start-in-nepal-just-ending-dependence-on-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल में चीनी इंटरनेट शुरू, सिर्फ भारत पर निर्भरता खत्म","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
नेपाल में चीनी इंटरनेट शुरू, सिर्फ भारत पर निर्भरता खत्म
एजेंसी, काठमांडू
Updated Sat, 13 Jan 2018 06:12 AM IST
विज्ञापन
Internet Speed
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल में चीन के इंटरनेट का इस्तेमाल शुरू हो गया है। चीन की ओर से हिमालय पर बिछाए गए ऑप्टिक फाइबर लिंक से नेपाल को इंटरनेट मुहैया कराया गया है। इससे इंटरनेट के लिए नेपाल की सिर्फ भारत पर निर्भरता खत्म हो गई है। अधिकारियों के अनुसार, रासुवागढ़ी बॉर्डर से चीनी फाइबर लिंक के जरिये नेपाल को 1.5 गीगाबाइट प्रति सेकंड (जीबीपीएस) की गति से इंटरनेट की सुविधा मिलेगी। हालांकि यह विराट नगर, भैरहवा और बीरगंज होते हुए भारत से मिलने वाली 34 जीबीपीएस की इंटरनेट स्पीड से कम है।
पढ़ें- तो इसलिए 2017 में चीन में करोड़ों ऑनलाइन पोस्ट हटाए गए
नेपाल के सूचना एवं संचार मंत्री मोहन बहादुर बासनेत ने यहां नेपाल-चीन सीमा पार ऑप्टिकल फाइबर लिंक का उद्घाटन किया। साल 2016 में सरकारी कंपनी नेपाल टेलीकॉम (एनटी) और चीन की सरकारी कंपनी चाइना टेलीकम्युनिकेशन ने चीन के माध्यम से नेपाल में इंटरनेट के परिचालन के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए थे। बासनेत ने कहा कि नेपाल और चीन के बीच स्थापित ऑप्टिकल फाइबर लिंक देश भर में इंटरनेट बुनियादी ढांचे के विकास में महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी। यह नेपाल और चीन के बीच आधिकारिक स्तर के साथ-साथ नागरिक स्तर पर भी द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देगा।
विज्ञापन
नेपाल में चीन के राजदूत ने कहा, दोनों देशों के बीच इंटरनेट कनेक्टिीविटी नेपाल में सिर्फ छोटे रूट के लिए नहीं है। यह दोनों देशों में बिजनेस की संभावनाओं को खोलेगा। वहीं नेपाल टेलीकॉम के एमडी कामिनी राजभंडारी ने कहा, चीनी इंटरनेट बैंडविथ से नेपाल की इंटरनेट सेवाओं तक पहुंच और निर्भरता में बढ़ोतरी होगी।