फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   chinese bus driver jailed in singapore over strike

सिंगापुर में 26 साल बाद हड़ताल

Tue, 04 Dec 2012 01:10 AM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Tue, 04 Dec 2012 01:10 AM IST
विज्ञापन
chinese bus driver jailed in singapore over strike

भारत समेत दुनिया के बहुत से देशों में हड़ताल आम बात है, लेकिन सिंगापुर में 26 साल में पहली बार हड़ताल हुई है और इस सिलसिले में 29 चीनी ड्राइवरों को वापस उनके देश भेज दिया गया है। चीन से भर्ती किए गए 171 ड्राइवरों ने पिछले हफ्ते वेतन और रहन-सहन की परिस्थितियों को बेहतर बनाने के लिए काम का बहिष्कार किया था।

विज्ञापन


इस मामले में सिंगापुर में विदेशी और कम दक्ष कामगारों के बारे में नीति पर बहस को जन्म दिया है। चीन सरकार का कहना है कि वो सिंगापुर में अपने नागरिकों की गिरफ्तारी को लेकर चिंचित है।
विज्ञापन


हड़ताल पर सख्ती
गिरफ्तार लोगों में से एक के खिलाफ सोमवार को आपराधिक आरोप तय किए गए और उसे छह सप्ताह की कैद की सजा सुनाई गई है। ये आरोप हड़ताल विरोधी कानूनों के तहत लगाए गए हैं। पिछले हफ्ते चार लोगों पर ये आरोप तय किए जा चुके हैं। सिंगापुर में नियोक्ता को 14 दिन पहले नोटिस दिए बिना आवश्यक सेवाओं में काम कर रहे लोगों के लिए हड़ताल गैरकानूनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने शनिवार को एक बयान में बताया कि 29 अन्य ड्राइवरों का वर्क परमिट भी खत्म किया जाएगा। बाद में उन्हें प्रत्यर्पित किया जाएगा। इनमें से किसी भी व्यक्ति की पहचान जाहिर नहीं की गई है। बयान में कहा गया है कि इनके अलावा किसी और का प्रत्यर्पण नहीं होगा। 1986 के बाद ये सिंगापुर में पहली हड़ताल है जिसमें सरकारी बस सेवा एसएमआरटी के ड्राइवर शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed