फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   china_xinjiang_death

चीनः हिंसा में 50 लोगों की मौत

Fri, 26 Sep 2014 11:15 AM IST
Updated Fri, 26 Sep 2014 11:15 AM IST
विज्ञापन
china_xinjiang_death

चीन की सरकारी मीडिया के मुताबिक़ शिनजियांग में रविवार को हुई हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है, लेकिन पुलिस इसे 'गंभीर चरमपंथी हमला' बताती है।

विज्ञापन


इससे पहले मरने वालों की संख्या मात्र दो बताई गई थी।

गुरुवार को सरकारी समाचार पोर्टल ने कहा कि 40 'दंगाई', छह आम नागरिक और चार पुलिसकर्मी मारे गए थे।

हिंसक घटनाओं में बढ़ोत्तरी

हालांकि घटना की रिपोर्टिंग में होने वाली देरी का कोई कारण नहीं बताया गया।

स्थानीय सरकारी न्यूज़ पोर्टल तियेशान के मुताबिक़ रविवार को दो पुलिस चौकियों, एक बाहर में लगने वाले बाज़ार और एक दुकान के गेट पर बम के धमाके हुए थे।

हाल के महीनों में शिनजियांग में होने वाली हिंसक घटनाओं में बढ़ोत्तरी हुई है।

चीन का पश्चिमी प्रांत शिनजियांग मुस्लिम अल्पसंख्यक समुदाय वीगर बहुल इलाक़ा है।

इस क्षेत्र में वीगर समुदाय और हान चीनियों के बीच में तनाव बरक़रार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed