{"_id":"5a4978924f1c1b95188bcf9f","slug":"china-will-run-on-all-international-issues-in-the-new-year-jinping","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल में सभी अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चीन की ही चलेगी: जिनपिंग ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
नए साल में सभी अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चीन की ही चलेगी: जिनपिंग
एजेंसी / बीजिंग
Updated Mon, 01 Jan 2018 05:23 AM IST
विज्ञापन
Xi Jinping
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल में सभी बड़े अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर सिर्फ चीन की ही चलेगी और हम अपनी वन बेल्ट वन रोड मुहिम को तेजी से आगे बढ़ाएंगे। नववर्ष की पूर्व संध्या पर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने देशवासियों के नाम अपने संदेश में यह बात कही।
जिनपिंग ने कहा कि चीन संयुक्त राष्ट्र में भी अपनी स्थिति मजबूत बनाए रहेगा और अपने अंतरराष्ट्रीय दायित्वों को बखूबी सक्रियतापूर्वक निभाएगा। उन्होंने कहा कि चीन जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए भी अपने संकल्पों पर दृढ़ता से कायम रहेगा और विश्व शांति के लिए अहम भूमिका निभाएगा। इसके अलावा यह विश्व विकास तथा अंतरराष्ट्रीय मानकों का खास ख्याल रखेगा।
पढ़ें- जिनपिंग से मिले डोनाल्ड ट्रंप, उत्तर कोरिया के परमाणु हथियारों पर हो सकती है बातचीत
विज्ञापन
अपने दूसरे कार्यकाल में पहली बार नववर्ष पर देशवासियों को टेलीविजन पर संबोधित करते हुए चीन के राष्ट्रपति ने कहा कि एक जिम्मेदार बड़े देश के नाते चीन को बहुत कुछ कहना है। चीन हमेशा दुनिया में शांति स्थापित करने और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की रक्षा में अपना योगदान देता रहेगा। चीन ओबीओआर के जरिये पूरी दुनिया में अपना प्रभाव बढ़ाने की रणनीति पर चल रहा है। इस प्रोजेक्ट के तहत चीन ने रोड, रेल और बंदरगाहों के जरिये कई देशों को जोड़ने की योजना बनाई है।
उल्लेखनीय है कि चीन-पाक आर्थिक गलियारे को लेकर भारत ने आपत्ति जताई है। यह भारत के जम्मू-कश्मीर प्रांत के एक हिस्से से होकर गुजरता है, जिस पर फिलहाल पाकिस्तान का कब्जा है। हालांकि चीन का कहना है कि यह कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट है और इससे कश्मीर मुद्दे पर उसके रुख में कोई बदलाव नहीं आएगा। जिनपिंग ने कहा कि चीन के लोग अन्य देशों के साथ अधिक सौहार्दपूर्ण और मानवता के लिए शांतिपूर्ण रास्ते पर आगे बढ़ते रहेंगे।