फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   China embarrassed by the Indians on apartheid

पहले चीन ने कहा भारतीयों से रहें सावधान, फिर मांगी माफी

Thu, 08 Sep 2016 07:45 PM IST
एजेंसी, लंदन
एजेंसी, लंदन Updated Thu, 08 Sep 2016 07:45 PM IST
विज्ञापन
China embarrassed by the Indians on apartheid
एयर चाइना

वैसे तो चीन चाहता है कि दुनिया उसे सही नजरिए से जाने और उसका सम्मान करे, लेकिन अपनी संकीर्ण सोच के कारण उसे अक्सर शर्मसार होना पड़ता है। एक ऐसी ही घटना एयर चाइना की लंदन फ्लाइट में बुधवार को घटी, जिसमें चीन की सरकारी पत्रिका विंग्स ऑफ चायना के एक लेख में पर्यटकों को हिदायत दी गई कि ‘‘सामान्यतया लंदन घूमने के लिहाज से एक सुरक्षित स्थान है, लेकिन यहां पर भारत, पाक और काले लोगों की आबादी वाले इलाकों में घूमते वक्त सावधान रहें।

विज्ञापन


खासतौर पर महिलाएं यदि ऐसे स्थानों पर जाएं तो अकेले न जाकर किसी साथी को अवश्य ले जाएं।’’ बृहस्पतिवार को चीन के विदेश मंत्रालय ने इस पर अपनी सफाई दी है।
विज्ञापन


चीन की सरकारी पत्रिका ने यह लेख ऐसे मौके पर प्रकाशित किया है जबकि वह पाकिस्तान से काफी निकट संबंध बना चुका है और भारत के साथ भी हिमालय में विवाद के बावजूद भविष्य में अच्छे संबंध बनाने का इच्छुक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब मामले ने तूल पकड़ा तो बृहस्पतिवार को चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने रंगभेद से जुड़ी इस टिप्पणी पर अपनी सफाई पेश की। उन्होंने कहा कि चीन ऐसे किसी भी भेदभाव का विरोध करता है। इस विवादास्पद पत्रिका को वापस लेते हुए चीन ने प्रकाशक को भविष्य में ऐसा न होने देने की नसीहत भी दी है। बाद में प्रकाशक ने भी खेद जताया।

इस ऑनलाइन पत्रिका में लंदन घूमने वालों के लिए ‘एयर चायना द्वारा टिप्स’ शीर्षक से यह लेख प्रकाशित किया गया है। बीजिंग की एक चीनी पत्रकार हेज फेन ने रंगभेद से जुड़ी इस चेतावनी को ट्विटर पर पोस्ट किया है। 

नया नहीं चीनियों द्वारा रंगभेद का मामला

China embarrassed by the Indians on apartheid
एयर चाइना

हाल ही में डिटर्जेंट के ऑनलाइन विज्ञापन में एक आकर्षक चीनी महिला पेंट से पुते हुए किसी काले रंग के आदमी को लांड्री मशीन में डालती दिखाई देती है। विज्ञापन में दिखाया गया है कि डिटर्जेंट से धुलाई के बाद वह काले रंग का आदमी साफ हो जाता है। मई माह में डिटर्जेंट कंपनी ने इस विज्ञापन पर खेद जताया लेकिन कहा कि विदेशी मीडिया ने इसे जरूरत से ज्यादा तूल दे दिया था।

चीन की हरकत पर ब्रिटेन में नाराजगी
ब्रिटेन के राजनीतिकों ने एयर चायना की इस पत्रिका के लेख पर कड़ी नाराजगी जताई है। टेलीग्राफ के मुताबिक ब्रिटिश सांसद रोसेना एलिन और वीरेंद्र शर्मा ने लेख पर सार्वजनिक रूप से आपत्ति उठाते हुए ब्रिटेन में चीनी राजदूत लिउ जाओमिंग से संपर्क साधा था। शर्मा ने कहा कि वे इस मामले को ब्रिटेन की संसद में उठाएंगे कि क्या एयर चायना यूके में हवाई सेवा देेने के लिए सही कंपनी है ? 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed