फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   china warns its universities on western culture.

शिक्षण संस्थान पश्चिमी मूल्यों से परहेज रखें!

Sat, 31 Jan 2015 10:31 AM IST
Updated Sat, 31 Jan 2015 10:31 AM IST
विज्ञापन
china warns its universities on western culture.

चीन में विश्वविद्यालयों को सरकारी फरमान जारी किया गया है कि वे पश्चिमी मूल्यों को बढ़ावा देने वाली किताबों से परहेज रखें।

विज्ञापन


सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार शिक्षा मंत्री युआन गुइरिन ने कहा है कि विश्वविद्यालय क्लासरूम के भीतर चीन की राजनीतिक व्यवस्था या राजनेताओं की आलोचना से बाज आएं।

शिक्षा मंत्री का ये बयान शैक्षणिक फोरम के मौके पर आया है। पिछले कई महीनों से चीन के अकादमिक संस्थानों पर ऐसी पाबंदियां बढ़ती जा रही हैं।

क़ानून के प्रोफेसर जांग शुइहोंग बताते हैं कि दिसंबर में उन्हें शंघाई स्थित 'ईस्ट चाइना यूनिवर्सिटी ऑफ पोलीटिकल साइंस एंड लॉ' से बर्खास्त कर दिया गया क्योंकि उन्होंने सरकार की आलोचना की थी और इस पर माफी मांगने से इंकार कर दिया था।
विज्ञापन


इससे पहले अक्तूबर में अभिव्यक्ति की आजादी के पैरोकार और मुखर अर्थशास्त्री शिया येलियांग को भी पेइकिंग यूनिवर्सिटी से हटा दिया गया था।

प्रमुख युगुर अकादमी के विद्वान इल्हाम तोहती को पिछले साल आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। इल्हाम तोहती का कसूर ये था कि उन्होंने चीन और शिंगजियांग के अल्पसंख्यकों के बीच बेहतर संवाद की मांग उठाई थी। उनके साथ उनके कई छात्र भी साथ जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिन्हुआ ने अनुसार युआन ने क्षेत्रीय शिक्षण संस्थान को आदेश दिया है कि वे अपनी कक्षाओं में कभी वैसी किताबों को बढ़ावा ना दें जो पश्चिमी सभ्यता का पाठ पढ़ाती हों।

एजेंसी ने उनके हवाले से कहा, "कॉलेज चीन की कम्यूनिस्ट पार्टी के नेतृत्व की निंदा, समाजवाद पर कीचड़ उछालने या चीन के संविधान और कानून के उल्लंघन से जुड़ी किसी भी तरह की गतिविधि से दूर रहें।"

china
















पिछले साल के आखिर में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इस बात का आह्वान किया था कि विश्वविद्यालयों को वैचारिक देख-रेख में रखा जाए। शी जिनपिंग ने अधिकारियों से गुजारिश की थी कि वे पार्टी के "नेतृत्व और मार्गदर्शन" तथा "वैचारिक और राजनीतिक कामों में सुधार" के लिए आगे आएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed