फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   china stresses its citizens must obeserve local law of pakistan

पाक में दो नागरिकों की हत्या की पुष्टि होने तक जांच जारी रखेगा चीन

Wed, 14 Jun 2017 06:16 PM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद कुमार
amarujala.com- Presented by: अरविंद कुमार Updated Wed, 14 Jun 2017 06:16 PM IST
विज्ञापन
china stresses its citizens must obeserve local law of pakistan
दो नागरिकों की मौत के बाद चीन ने कहा पाक में सुरक्षित रहना है तो वहां के नियमों का पालन करें - फोटो : pakistan today

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकवादियों द्वारा दो चीनी नागरिकों के अपहरण और हत्या मामले की पुष्टि करने के लिए चीन जांच जारी रखेगा और अपने नागरिकों द्वारा मुस्लिम राष्ट्र में धर्मांतरण की कथित गतिविधियों की जांच में भी पाकिस्तान को सहयोग देगा।

विज्ञापन


चीन के विदेश मंत्रालय का यह बयान ऐसे वक्त आया है जब चीन के आधिकारिक मीडिया ने मंगलवार को दक्षिण कोरिया के एक ईसाई दल पर आरोप लगाया कि वह युवा चीनियों का धर्मांतरण कर रहे हैं और उन्हें मुस्लिम देशों में ईसाई धर्मोपदेशक व धर्मांतरण प्रचार के लिए भेज रहे हैं। हालांकि चीन ने इस बात की जानकारी साझा नहीं की है कि चीनी नागरिक दक्षिण कोरिया के किस ईसाई दल के संपर्क में आए थे।
विज्ञापन

 इससे पहले पाकिस्तान ने इस मामले पर कहा था कि जिन दो चीनी नागरिकों की हत्या की गई है वह पाकिस्तान में धर्मांतरण की गतिविधियों से जुड़े हुए थे।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग ने कहा कि हमें अपने नागरिकों की हत्या होने से जुड़ी कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है और हम जल्द से जल्द यह पता करने में लगे हैं कि वह अभी जीवित हैं या नहीं। उन्होंने विदेश जाने वाले अपने नागरिकों से अपील भी की कि वह जिस देश में जाते हैं वहां के कानून और रीति-रिवाजों का पालन जरूर करें। कांग ने कहा, ‘हम हमेशा विदेश की यात्रा कर रहे चीनी नागरिकों से संबंधित देश के नियम और कानून का पालन करने को कहते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही ऐसा न करने वालों के लिए संभावित खतरों से भी अवगत कराते रहे हैं।’ गौरतलब है कि आईएस ने दो चीनी नागरिकों को अगवा किया था और बाद में जिम्मेदारी ली थी कि उन्हें मार दिया गया है। इनमें एक महिला भी शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed