{"_id":"59877e7d4f1c1bb73a8b4623","slug":"china-s-gives-advice-to-north-korea-to-take-smart-decisions","type":"story","status":"publish","title_hn":"UN के प्रतिबंध के बाद चीन की उत्तर कोरिया को सलाह, लो स्मार्ट फैसले ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
UN के प्रतिबंध के बाद चीन की उत्तर कोरिया को सलाह, लो स्मार्ट फैसले
एजेंसी, बीजिंग
Updated Mon, 07 Aug 2017 02:09 AM IST
विज्ञापन
china
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने उत्तर कोरिया से कहा है कि परमाणु कार्यक्रम न रोकने पर संयुक्त राष्ट्र के लगे प्रतिबंधों को देखते हुए वह स्मार्ट फैसले ले। वांग ने कहा कि उत्तर कोरिया अपने परमाणु कार्यक्रमों के बारे में संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों को लागू करे और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की प्रतिष्ठा को धक्का पहुंचाने के लिए जब-तब मिसाइल न दागे।
विज्ञापन
फिलीपींस में क्षेत्रीय सुरक्षा फोरम की बैठक से पहले चीनी विदेश मंत्री ने अपने उत्तर कोरियाई समकक्ष से कहा कि उनके देश को अब सही और होशियारी भरा फैसला करना चाहिए। इससे उसकी मुश्किलें कम होंगी।
विज्ञापन
वांग ने कहा कि बातचीत मुद्दे को सुलझाने का सबसे सही तरीका है। गौरतलब है कि उत्तर कोरिया के कि म जोंग-उन प्रशासन के खिलाफ अमेरिका ने कार्रवाई करने का विकल्प खुला रखा है। उन्होंने उत्तर कोरिया की परमाणु हथियारों की महत्वाकांक्षा पर लगाम लगाने के लिए छह देशों की रुकी हुई बातचीत दोबारा शुरू करवाने की मांग की।
विज्ञापन
इसमें चीन, अमेरिका, जापान, रूस, उत्तर और दक्षिण कोरिया शामिल हैं। वांग ने कहा कि चीन की अगुवाई में हो रही इस बातचीत को शुरू करना आसान नहीं है लेकिन इसकी शुरुआत हो सकती है।