फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   china president jinping talks to neighbours

'पड़ोसियों को हमसे डरने की जरूरत नहीं'

Sun, 29 Jun 2014 06:35 PM IST
Updated Sun, 29 Jun 2014 06:35 PM IST
विज्ञापन
china president jinping talks to neighbours

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा है कि चीन चाहे जितना शक्तिशाली क्यों न हो जाए, पर वह कभी अपनी इच्छा दूसरों पर थोपने की कोशिश नहीं करेगा। जिनपिंग ने बीजिंग में भारत और म्यांमार (बर्मा) के नेताओं की मेजबानी करते हुए यह कहा।

विज्ञापन


भारत और म्यांमार के नेता 'पंचशील' की 60वीं वर्षगांठ के मौके पर बीजिंग पहुंचे हैं। 60 साल पहले चीन ने भारत और बर्मा के साथ आक्रमण और हस्तक्षेप न करने का समझौता किया था।
विज्ञापन


चीन के कई पड़ोसी देश उसके साथ सीमा विवाद में उलझे हैं। वो चीन के बढ़ते सैन्य खर्च को चिंतित हैं और कुछ इसे उसकी हठधर्मिता मानते हैं।

Trending Videos

शांतिपूर्ण विकास

china president jinping talks to neighbours

जिनपिंग ने कहा, "चीन इस धारणा से सहमत नहीं कि जब किसी देश की शक्ति बढ़ती है, तो उसे आधिपत्य जमाना चाहिए।"

उन्होंने कहा, "आधिपत्य या सैन्यीकरण चीन के जींस में नहीं है। चीन शांतिपूर्ण विकास के लिए दृढ़ रहेगा क्योंकि यह चीन के लिए, एशिया के लिए और दुनिया के लिए अच्छा है।"

उन्होंने एशिया प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा के लिए नई बुनियाद का आह्वान किया।

विज्ञापन

पड़ोसियों को विश्वास में लेने की चाहत

china president jinping talks to neighbours

चीनी राष्ट्रपति के भाषण का मकसद साफ था। वह पड़ोसी देशों को भरोसा दिलाना चाहते थे, पर यह संदेश क्या काम करेगा, यह अलग बात है।

भारत के उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी भी मौजूद थे। भारत चीन के साथ सीमा विवाद को लेकर उलझा है। चीन के साथ वियतनाम, फिलीपींस और जापान के भी समुद्री सीमा विवाद हैं।

माना जा रहा है कि चीन के राष्ट्रपति का संदेश अमेरिका के लिए था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed